बीजेपी विधायक के बेटे ने आदिवासी युवक को मारी गोली

4 अगस्त 2023 : मध्य प्रदेश के सिंगरौली में भाजपा विधायक रामलल्लू वैश्य के बेटे ने एक आदिवासी युवक को गोली मार दी. घटना गुरुवार शाम की है. विवेक वैश्य की मोरबा निवासी सूर्य प्रकाश खैरबार से बहस हो गई इस पर विवेक ने अपनी रिवॉल्वर से सूर्य प्रकाश पर गोली चला दी. पुलिस ने कहा कि आरोपी पर मामला दर्ज किया गया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडीएसपी) शिव कुमार वर्मा ने कहा, उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. इसके पहले भी विवेक गुंडागर्दी में शामिल रहा है. पिछले साल जुलाई में उस पर वन रक्षकों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला दर्ज किया गया था.

एक स्थानीय भाजपा नेता ने को बताया कि वैश्य अवैध कोयला आपूर्ति और लकड़ी तस्करी में शामिल था, और अपने पिता के प्रभाव का इस्तेमाल करता है और शक्तिशाली लोगों की मदद लेता है.

सिंगरौली स्थित एक भाजपा नेता ने कहा, ” यह घटना इसलिए सामने आई, क्योंकि उस समय मौके पर बहुत सारे लोग थे. विवेक अक्सर आदिवासियों के बीच आतंक पैदा करता है और उन्‍हें मारता-पीटता रहता है. उसका एक मजबूत गठजोड़ है, जो अवैध कोयला खनन और लकड़ी तस्करी में शामिल रहा है. अगर वह गिरफ्तार भी हो जाता है, तो उसके पिता उसे जेल से बाहर निकालने के लिए अपनी ताकत का इस्तेमाल करेंगे, ऐसा कई सालों से हो रहा है.”

यह घटना सीधी जिले में पेशाब मामले के एक महीने बाद सामने आई है. कोयला खदानों का केंद्र सिंगरौली, पहले सीधी जिले का हिस्सा था. 2008 में इसे एक अलग जिला बना दिया गया था.

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में “आदिवासियों पर लगातार हमले हो रहे हैं”. उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेता आदिवासी समुदाय के उत्पीड़न में लगे हुए हैं.

“मैं मुख्यमंत्री से जानना चाहता हूं कि क्या भाजपा नेताओं का एकमात्र काम आदिवासियों, दलितों, महिलाओं और सभी समुदाय के लोगों को परेशान करना है. ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाना तो दूर आप अपराधियों को बढ़ावा मिलता हुआ देख रहे हैं. हाल ही में हरदा में सेक्स रैकेट चलाने के दोषी को भाजपा में शामिल कर आपने यह स्पष्ट कर दिया है कि आप अपराधी भाजपा बनाने की मुहिम में कितनी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।