उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ जनपद इकाई की बैठक हुई संपन्न – Nikhil Chetna

उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ जनपद इकाई की बैठक हुई संपन्न

देहरादून।उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ जनपद इकाई की बैठक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में सर्वप्रथम अरुण औसमंड को बुके देकर शादी सालगिरह की शुभकामनाएं दी तथा तत्पश्चात महासंघ के वार्षिक कैलेंडर पर सहमति के साथ ही पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी और उनके समाधान के लिए समय समय पर संबंधित अधिकारियों से मिलने और पत्राचार करने का निर्णय लिया गया। यहां परेड ग्राउंड के नजदीक एक रेस्तरां में आयोजित महासंघ की बैठक में जिला महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट ने वार्षिक कैलेंडर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद इकाई ने नववर्ष, महासंघ के स्थापना दिवस, होली मिलन, पत्रकारिता दिवस, हरेला /पर्यावरण दिवस, राज्य स्थापना दिवस जैसे मौकों पर कार्यक्रम आयोजन करने का विचार किया जिसमे उपस्थित सदस्यों ने अपनी सहमति प्रकट की।

बैठक में इसके अलावा पत्रकारों से जुडे अन्य मुद्दों, समस्याओं पर भी विचार हुआ। बैठक में समाचार पत्रों के बीजक भुगतान में हो रहे विलंब, पत्रकारों के पेंशन प्रकरण, विज्ञापन संबंधित विषयों, पत्रकार कारपस फंड बढाने, पत्रकारों के स्वास्थ्य और चिकित्सा में उत्पन्न कठिनाइयों, समाचार पत्रों की सूचीबद्धता और पत्रकारों के इंश्योरेंस को लेकर संबंधित अधिकारियों से मिलने और पत्राचार करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने कहा कि महासंघ के पदाधिकारियों और सदस्यों को पत्रकारों से सम्बन्धित विषयों को लेकर समय – समय पर सक्रियता के साथ सूचना विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों से मिलकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहना चाहिए।
बैठक में महासंघ के प्रदेश प्रभारी सुशील चमोली, प्रदेश सचिव सुभाष कुमार के साथ ही जिलाध्यक्ष कैलाश सेमवाल, सुश्री टीना वैश्य, विनीत गुप्ता, कुसुम गुप्ता, धन सिंह बिष्ट, जगमोहन सिंह मौर्य, अरुण औसमंड, मोहिन्दर सिंह कालरा, राजेश कुमार बहुगुणा, जितेंद्र नरूला, विनोद ममगाई, हेमेंद्र मलिक, नरेश रोहिला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।