डीएम एससपी का बुलेट भ्रमण, साबित हो रहा है सार्थक – Nikhil Chetna

डीएम एससपी का बुलेट भ्रमण, साबित हो रहा है सार्थक

देहरादून दिनांक 21 दिसंबर 2024 :  जिलाधिकारी सविन बंसल शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं, जिसके लिए शहर में पार्किंग एवं यातायात प्रबन्धन हेतु निरंतर प्रयार किये जा रहे हैं। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने शहर में टू-व्हीलर द्वारा भ्रमण कर मूलभूत सुविधाओं में सुधार करने तथा शहर की यातायात व्यवस्था प्रबन्धन में दिखी कमी को निरंतर ठीक किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि मा0 न्यायालय द्वारा सड़क सुरक्षा समिति को सुधार हेतु असीम शक्तियां प्रदान की गई हैं, तथा आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 में वर्णित शक्तियों का प्रयोग करते हुए सड़क सुधार कार्य किये जाएं। प्रत्येेक जीवन अमूल्य है, सड़क पर तेज रफ्तार पर ब्रेक लगाना आवश्यक है इसके लिए निरंतर सुधार किये जाएं।
आईएसबीटी क्षेत्र आवागमन हेतु 02 गेट होने के उपरान्त भी 01 गेट से बसों का संचालन किया जा रहा है था, अब ऋषिकेश, हरिद्वार, कोटद्वार व गढवाल तथा कुमाऊ के क्षेत्रों में जाने वाले वाहन का निकास व प्रवेश गेट न0 2 के कट से तथा सहारनपुर, दिल्ली जाने वाले वाहनों का निकास गेट 01 के कट से किये जाने एवं प्रवेश गेट 2 से करने का निर्णय लिया गया।
आईएसबीटी क्षेत्र के बाहर वाहनों द्वारा यात्रियों को बैठाने तथा उतारने से भी यातायात प्रभावित हो रहा था, जिसे अब बंद करने का निर्णय लिया गया है, वाहन में यात्रियों को बैठाने व उतारने हेतु निर्धारित स्थल पर किया जाएगा, नियमों का पालन न करने वालों के वाहन सीज करते हुए रेंजर्स ग्राउण्ड लाए जाएंगे तथा बार-बार ऐसा कृत्य करते पाए जाने पर लाईसेंस निलंबित किये जाएंगे। इसके लिए पुलिस अधीक्षक यातायात व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई है।
आईएसबीटी फ्लाई ओवर के नीचे जंक्शन प्वांईट पर निरंजनपुर मण्डी की तरफ आने वाले ट्रेफिक क कारगी चौक एवं टर्नर रोड की तरफ जाने के कारण तथा टर्नर रोड से जाने वाले वाहनों के कारगी एवं निरंजनपुर मण्डी से वाहनों को निरंजनपुर मण्डी की तरफ जाने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। अब इसमें सुधार करते हुए निरंजनपुर मण्डी से दुपहिया एवं चार पहिया हल्के वाहनों को निरंजनपुर मण्डी की तरफ से फ्लाई आवेर के माध्यम से जंक्शन आईएसलैण्ड से कारगी चौक की तरफ संचालित डायवर्ट कर, आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड़ एवं जंक्शन प्वांईट पर यातायात दबाव कम करने का प्रयास किया गया है। पूर्ण सुरक्षा उपाय के उपरान्त खुलेगा फ्लाई ओवर का कारगी की ओर लेफ्ट टर्न।
आईएसबीटी क्षेत्र में बस अड्डे के आसपास व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों के वाहन/ई रिक्शा/छोटे हाथी/टाटा मैजिक व अन्य सवारी वाहनों के समुचित पार्किंग न होने के कारण वाहन मुख्य मार्ग पर पार्क किये जा रहे हैं, जिस पर नगर मजिस्टेªट, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता लोनिवि वाहनों को फ्लाई ओवर के नीचे उपलब्ध स्थानों में तत्काल पार्किंग की व्यवस्था कराते हुए यातयात सुचारू संचालित के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।