प्रधानमंत्री का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग प्रदर्शन, भारत की बढ़ती ताकत का प्रमाणः महाराज

देहरादून। 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सामूहिक योग प्रदर्शन का नेतृत्व करना भारत की बढ़ती ताकत और योग की शक्ति को दर्शाता है।

उक्त बात “विश्व योग दिवस” पर सहस्त्रधारा रोड स्थित दून डिफेंस ड्रीम्स परिसर में आयोजित योगाभ्यास के दौरान प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने देश एवं प्रदेश वासियों को विश्व योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कही।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दून डिफेंस ड्रीम्स परिसर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को योग की महत्ता के विषय में बताते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि “विश्व योग दिवस” की शुरुआत हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र में रखे गए प्रस्ताव से ही हुई थी।

इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ है। वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ है पूरी धरती ही एक परिवार है। अर्थात सभी लोग अपने स्वास्थ्य के लिए योग करें।

श्री महाराज ने कहा कि प्रसन्नता की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व कर रहे हैं। 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री द्वारा अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सामूहिक योग प्रदर्शन का नेतृत्व करना भारत की बढ़ती ताकत और योग की शक्ति को दर्शाता है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2014 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया था। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की स्थापना के मसौदे का प्रस्ताव भारत द्वारा किया गया था। जिसका रिकॉर्ड 175 सदस्य देशों द्वारा समर्थन किया गया।
उन्होने कहा कि योग के अभ्यास होने वाले कई लाभों के बारे में दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस सप्ताह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाया जा रहा है।

श्री महाराज ने कहा कि हर दिन योग करने से आपको अनगिनत लाभ होते हैं। यह हमारी शारीरिक सुदृढ़ता को बढ़ाने के साथ-साथ मानसिक चिंताओं को कम करने और तनाव से भी छुटकारा दिलाता है। आज की दुनिया में स्वस्थ रहना निश्चित रूप में सबसे बड़ा धन है। इसलिए हम सभी प्रधानमंत्री की अपील के अनुरूप योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ रहें।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, दून डिफेंस ड्रीम्स के निदेशक हरिओम चौधरी, अंकिता तनेजा एवं वेदिका मिश्रा सहित अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।