*देहरादून, 21 नवंबर 2026।* उत्तराखंड में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पीयर लर्निंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक आधारभूत संरचनाओं एवं परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए अंतरराष्ट्रीय अनुभवों, नवाचारों और व्यावहारिक कार्यप्रणालियों को साझा करना तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में ठोस रणनीति विकसित करना था।
कार्यशाला के दौरान परिसंपत्तियों के नियोजन, निर्माण, संचालन, रखरखाव एवं दीर्घकालिक उपयोग को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया।
*इन विषयों पर हुआ विचार-विमर्श -*
विभिन्न सत्रों में –
– प्राथमिकता वाली परिसंपत्तियों की पहचान
– प्रदर्शन मानकों का निर्धारण
– अंतर विश्लेषण एवं प्राथमिकता आधारित कार्यवाही
– अंतरराष्ट्रीय अनुभवों का आदान-प्रदान
– संस्थागत एवं वित्तीय व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना
– Infrastructure Asset Management Plan के क्रियान्वयन
पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।
*अंतिम दिन 7 एसेट मैनेजमेंट प्लान का प्रस्तुतीकरण -*
अंतिम दिवस पर विभिन्न सार्वजनिक परिसंपत्तियों के लिए Infrastructure Asset Management Plan का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से –
– Conservation of Heritage Forts in Ghana
– Stormwater Drainage Network Haldwani
– ISBT Housing Society Dehradun
– IT and Clinical Equipment in State Ayush Health Facilities
– SWM Sheeshambara Facility Dehradun
– 33/11 KV Power Transformer
– Uttarakhand Village Rural Road Infrastructure
शामिल थे। प्रत्येक कार्ययोजना पर विशेषज्ञों एवं अन्य प्रतिभागियों द्वारा फीडबैक दिए गए।
*सभी विभाग अपना प्लान सुदृढ़ तरीके से बनाएं – आशीष श्रीवास्तव*
सचिव आशीष श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विभागों को अपनी एसेट मैनेजमेंट प्लान को सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ तरीके से तैयार करना चाहिए।
केन्या एवं घाना से आए विशेषज्ञों ने UNDESA एवं CPPGG, उत्तराखंड को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं से ज्ञान का आदान-प्रदान एवं एक-दूसरे के यहां चल रही बेस्ट प्रैक्टिसेज को जानने का अवसर प्राप्त होता है। इसके बाद प्रतिभागियों को UNDESA एवं CPPGG द्वारा सर्टिफिकेट दिए गए।
*पिछले साल के 8 में से कुछ प्लान लागू हुए – डॉ. मनोज पंत*
अंत में डॉ. मनोज पंत ने वोट ऑफ थैंक्स दिया एवं अवगत कराया कि पिछले वर्ष की कार्यशाला के दौरान बनाए गए 8 एसेट मैनेजमेंट प्लान में से कुछ क्रियान्वयन में परिणत हो चुके हैं।
*इन देशों के अतिथियों ने लिया हिस्सा -*
उक्त कार्यशाला में सचिव डॉ. आशीष श्रीवास्तव, UNDESA से डॉ. डेनियल प्लात्ज़, CPPGG के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मनोज पंत सहित नेपाल, श्रीलंका, भूटान, केन्या, घाना देशों से अतिथियों, विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों एवं दून विश्वविद्यालय के अर्बन डेवलपमेंट के छात्र-छात्राओं एवं फैकल्टी ने प्रतिभाग किया।