जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का सक्रियता से निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

देहरादून | देश के महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के जनपद में भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं में नियुक्त किए गए मजिस्टेªेट, नोडल, लाईजनिंग आफिसर एवं विभिन्न व्यवस्थाओं में तैनात संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उनके दायित्वों के सम्बन्ध में ब्रीफ किया। उन्होनें अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का सक्रियता से निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि वीवीआईपी ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं है इसलिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों को भलीभांति समझते हुए उनका निर्वहन करेंगे। कहा कि अधिकारियों की जिन स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई है वह अपने ड्यूटी स्थल का निरीक्षण कर लें तथा आपसी समन्वय करते विभिन्न व्यवस्थाएं संपादित कराएं। उन्होंने सभी अधिकारियों को ड्यूटी के संबंध में विस्तारपूर्वक ब्रीफिंग करते हुए दायित्वों की जानकारी दी। साथ ही निर्देशित किया कि महामहिम राष्ट्रपति के साथ आए अधिकारियों के साथ नियुक्त लाईजन अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनाये। उन्होंने सफाई, सड़क, विद्युत, पेयजल आपूर्ति, सौन्दर्यीकरण, कनैक्टिविटी दूरसंचार आदि व्यवस्थाओं से जुड़े विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने कार्यों को सफलतापूर्वक समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ0 एस.के बरनवाल, सहित ड्यूटी में तैनात समस्त मजिस्ट्रेट एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।