अंकिता भंडारी मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा नेता दुष्यंत गौतम का पुतला फूंका – Nikhil Chetna

अंकिता भंडारी मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा नेता दुष्यंत गौतम का पुतला फूंका

अंकिता भंडारी मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा नेता दुष्यंत गौतम का पुतला फूंका

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश में सियासत एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम के खिलाफ काला दिवस मनाते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने और राजभवन घेराव कार्यक्रम के दौरान पार्टी के शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।

कारगी चौक पर आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश महासचिव वीरेंद्र पोखरियाल और प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने किया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड के कथित वीआईपी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। इस दौरान भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम का पुतला भी दहन किया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि अंकिता भंडारी के माता-पिता को गुरुवार सुबह इंडिया गेट, दिल्ली से पुलिस द्वारा हिरासत में लिया जाना बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता को राज्यपाल बनाए जाने के फैसले से जनता में आक्रोश है और सरकार जनभावनाओं को नजरअंदाज कर रही है।

वहीं, पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजभवन घेराव जैसे शांतिपूर्ण कार्यक्रम में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उनके अनुसार, सरकार विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि अंकिता भंडारी मामले में सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

प्रदर्शन कार्यक्रम में पार्षद मुकीम, पार्षद अमित भंडारी, पार्षद जाहिद अंसारी, पार्षद महेंद्र रावत, संजय शर्मा, पूर्व सभासद सुलेमान अंसारी, अन्नू कपूर, महिपाल शाह, अमिताभ थपलियाल, नितिन रावत, मोहम्मद आलम, संजय थापा, सुमित राज थापा, गुरुनैन, फैजल खान, अक्षत भंडारी, पुनीत, गौरव, मनीष ध्यानी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस का आरोप, न्याय की लड़ाई जारी रहेगी

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अंकिता भंडारी मामले में अभी भी कई सवाल अनुत्तरित हैं और पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह इस मुद्दे को जनता के बीच लगातार उठाती रहेगी और सरकार पर जवाबदेही तय करने का दबाव बनाए रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।