विवाद के दौरान शराबी पति ने ब्लेड से काटी पत्नी की नाक, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक शराबी पति की दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां एक शराबी पति ने मामूली विवाद में अपनी पत्नी की नाक ब्लेड से काट ली और मौके से फरार हो गया।

जख्मी पत्नी ने थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी पति की खोजबीन कर रही है। महिला की शादी 2019 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी। शादी के एक साल के बाद से ही शराबी पति महिला को आए दिन प्रताड़ित करता था। आज उसने दरिंदगी की सभी हदें पार कर दी और महिला की नाक काट दी।

महिला का आरोप है कि शादी के 1 साल बाद उसका पति बराबर उसको प्रताड़ित करता है और दहेज के लिए भी मार-पीट करता रहता था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश कर रही है। पूरा मामला बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले हथौधा गांव का है। इस गांव के निवासी प्रदीप के साथ जिले के दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक महिला का विवाह 2019 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के एक साल बाद से ही पति दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करता और मारता था।

इस वक़्त पति दिल्ली में रह रहा था। दिल्ली से आने के बाद पती पत्नी के घर पहुंच करते हुए उसको अपने घर लाने की बात कह रहा था। पत्नी के लगातार इंकार करने पर वह आगबबूला हो गया और पत्नी सहित वहां मौजूद लोगों से मारपीट करता रहा। पत्नी का आरोप है कि उसका पति जब मेरे घर आता था तब बराबर लोगों से विवाद करते रहता था और अपने घर ले जाकर मुझे बार-बार पीटता रहता था। महिला ने बताया कि विवाद के दौरान पति ने मौका पाते ही ब्लैड से मेरी मेरी नाक काट दी और मौके से भाग निकला। जख्मी पत्नी ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत पत्र दे दिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपी को अरेस्ट कर उसको जेल भेजा जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।