डोभाल को निशाना बनाना कांग्रेस की संकीर्ण सोच का प्रमाण, प्रदेश कांग्रेस अपना रुख स्पष्ट करे: भरत चौधरी – Nikhil Chetna

डोभाल को निशाना बनाना कांग्रेस की संकीर्ण सोच का प्रमाण, प्रदेश कांग्रेस अपना रुख स्पष्ट करे: भरत चौधरी

 

 

रुद्रप्रयाग। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर की गई टिप्पणियों की निंदा करते हुए इसे उत्तराखंड के गौरव और स्वाभिमान पर सीधा प्रहार बताया। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि डोभाल देश की सुरक्षा और एकता के लिए समर्पित उत्तराखंड के गौरवशाली सपूत हैं। ऐसे व्यक्तित्व पर अमर्यादित टिप्पणी करना कांग्रेस की संकीर्ण राजनीतिक सोच को दर्शाता है।

श्री चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी को स्पष्ट करना चाहिए कि उन्हें देश की राष्ट्रीय सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डोभाल से परेशानी क्यों है। राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन राष्ट्रसेवा में समर्पित व्यक्तित्वों के सम्मान की मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से भी सवाल किया कि यदि उन्हें उत्तराखंड के स्वाभिमान और उत्तराखंडियत की चिंता है, तो वे राहुल गांधी की टिप्पणियों पर अपना रुख स्पष्ट क्यों नहीं करते?

उन्होंने वर्ष 2017 में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता द्वारा तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के लिए कथित तौर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का उल्लेख करते हुए कहा कि अब अजीत डोभाल को निशाना बनाया जाना कांग्रेस की सोच पर सवाल खड़े करता है। जनरल बिपिन रावत और अजीत डोभाल उत्तराखंड की धरती के गौरव हैं। एक ने भारतीय सेना का नेतृत्व किया, जबकि दूसरे ने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रदेश की जनता अपने इन सपूतों के योगदान और सम्मान को सर्वोपरि मानती है।

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए चौधरी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयरस्ट्राइक जैसे सुरक्षा अभियानों को लेकर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियां पहले भी विवादों में रही हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय देश की सुरक्षा और सैनिकों के सम्मान को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। कांग्रेस नेतृत्व को इन मुद्दों पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

पत्रकार वार्ता में मौजूद केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उत्तराखंड ने देश को अनेक वीर सैनिक और राष्ट्रसेवक दिए हैं। अजीत डोभाल और स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जैसे व्यक्तित्व प्रदेश की गौरवशाली परंपरा के प्रतीक हैं। उनके योगदान का सम्मान किया जाना चाहिए।

नौटियाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी उत्तराखंड की जनता द्वारा कांग्रेस को बार-बार नकारे जाने की राजनीतिक खीझ निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस नेतृत्व प्रदेश की भावनाओं की अनदेखी करता रहा, तो जनता आगामी चुनाव में उसे करारा जवाब देगी।

पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, जिला पंचायत सदस्य अमित मेंखंडी, गंभीर बिष्ट, प्रवेंद्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।