एक ओवर में 7 छक्के जड़ने के बाद छाए ऋतुराज गायकवाड़ – Nikhil Chetna

एक ओवर में 7 छक्के जड़ने के बाद छाए ऋतुराज गायकवाड़

खेल |टीम इंडिया में नियमित रूप से मौका ना पाने वाले युवा खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला विजय हजारे ट्रॉफी में बल्ले से तहलका मचा रहा है। सोमवार को उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इस युवा खिलाड़ी ने दमदार दोहरा शतक जमाया और भारतीय सेलेक्टर्स को करारा जवाब दिया।

इसी बीच फैंस भी ऋतुराज के इस दोहरे शतक पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि गायकवाड़ को टीम इंडिया में ज्यादा मौके नहीं मिल रहे हैं। इस लिए वो घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहते हैं।

सोमवार को विजय हज़ारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र की भिड़ंत उत्तर प्रदेश से जहाँ ऋतुराज गायकवाड़ ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 159 गेंदों में 220 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 108 गेंदों में अपना शतक जड़ा। इसके बाद उन्होंने अपनी पारी को यहीं विराम नहीं दिया बल्कि उन्होंने दोहरा शतक भी जमाया। गायकवाड़ ने मैच के 48वें ओवर में छह गेंदों में सात छक्के जड़े। यह उनका विजय हजारे ट्रॉफी में पहला दोहरा शतक है। उनकी इस पारी की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि गायकवाड़ ने टीम इंडिया के लिए 9 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 135 रन बनाये हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम एक अर्धशतक दर्ज है। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए एकमात्र वनडे मैच खेला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।