वाहन दौड़ाया नाबालिको ने, स्वजनों को पहुंचाया थाने

हल्द्वानी | सड़क सुरक्षा अभियान के बाद नैनीताल पुलिस सख्त हो गई है। पहले दिन पुलिस ने जिले में 24 नाबालिगों के दोपहिया वाहन चलाते हुए पकड़ा।12 वाहनों को सीज कर दिया गया। वहीं, 18 नाबालिगों के स्वजनों को थाने में बुलाकर काउंसलिंग की और हिदायत दी। पूरे जिले में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। सड़क पर चलते समय नियम तोडऩे वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर एसपी क्राइम डा. जगदीश चंद्र ने सभी सीओ, थानाध्यक्षों व चौकी प्रभारियों के साथ वर्चुअल बैठक की थी। निर्देश दिए थे कि स्कूलों में दोपहिया वाहनों से आने वाले नाबालिगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इस क्रम में पुलिस ने सोमवार को स्कूलों व शहर में चेकिंग की। बाइकों पर सवार नाबालिगों को पकड़कर फटकार लगाई। इस दौरान नाबालिगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पाठ पढ़ाया गया।

एसएसपी पंकज भट्ट ने दो टूक कहा है कि नाबालिगों को यदि उनके स्वजनों ने दोपहिया वाहन दिए तो मुकदमा दर्ज करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। नियमों की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पहले दिन हल्द्वानी व नैनीताल में कार्रवाई कम हुई। रामनगर पुलिस ने स्कूलों में चेकिंग की। साथ ही अभिभावकों को थाने में बुलाकर काउंसलिंग की।

नैनीताल शहर में भी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया तो हकीकत सामने आ गई। अभियान के दौरान तमाम लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए फर्राटा भरते दिखे। पुलिस ने दो वाहन सीज करने के साथ ही 40 के विरुद्ध एमवी एक्ट में चालानी कार्रवाई की है। मल्लीताल एसएसआइ दीपक बिष्ट ने रिक्शा स्टैंड, मस्जिद तिराहा, बारापत्थर में सघन चैकिंग अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि मल्लीताल क्षेत्र में नियमों के उल्लंघन पर 25 लोगों के विरुद्ध एमवी एक्ट में चालानी कार्रवाई की गई। इधर तल्लीताल पुलिस ने भी डाठ, इंडिया होटल क्षेत्र में अभियान चलाया।

एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि नाबालिग के वाहन चलाने पर दो स्कूटी सीज की गई है। साथ ही 15 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।