18 अगस्त की रात 12 बजे 19 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा की सुविधा दी जाए : सीएम योगी

 9 अगस्त 24 : सीएम योगी ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें महिलाओं को राखी के त्योहार पर मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए.

इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा. जिसे देखते हुए यूपी की सरकार ने महिलाओं के लिए खास इंतज़ाम किए हैं. सीएम योगी ने अधिकारियों से बैठक में कहा कि रक्षाबंधन के त्योहार पर सभी बहनें अपने भाई के घर राखी बांधने जाती हैं. इस खास अवसर पर 18 अगस्त की रात 12 बजे 19 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा की सुविधा दी जाए.

यूपी में पिछले कई सालों से हर साल रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाओं के लिए बसों में फ्री यात्रा की सुविधा मुहैया कराई जाती है. ताकि पैसों की कमी चलते महिलाओं को इस त्योहार को मनाने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. सीएम योगी के फैसले के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाईयों से मिल सकेंगी और भाई-बहन के प्यार के प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन को हंसी खुशी मना सकेंगी.

सीएम योगी ने इस बैठक में कई अन्य ज़रूरी दिशा निर्देश भी दिए. सीएम योगी ने कहा कि 9 अगस्त से काकोरी कांड का शताब्दी वर्ष शुरू हो रहा है. ऐसे में ये पूरा साल आजादी की लड़ाई लड़ने वाले हमारे स्वतंत्रता सैनानियों के नाम रहेगा. इस क्रम में 13-15 अगस्त तक हर घर तिरंगा जन अभियान का आयोजन किया जाएगा. वहीं सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों की मदद के भी निर्देश दिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।