सीएम धामी दो दिवसीय दिल्ली दौरे के दौरान प्रदेश की कई परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात !!! – Nikhil Chetna

सीएम धामी दो दिवसीय दिल्ली दौरे के दौरान प्रदेश की कई परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात !!!

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय दिल्ली दौरे  से पहले देहरादून में मीडिया से बातचीत में कहा कि बिजली विभाग से संबंधित जो परियोजनाएं हैं, उन्हें भारत सरकार के स्तर पर स्वीकृति प्राप्त होनी है.

उन्होंने कहा, इस संबंध में मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करता हूं कि हमें 100 मेगावाट बिजली की स्वीकृति मिल गई है. इससे हमें बहुत राहत मिलेगी.

बता दें कि दो दिवसीय दौरे के दौरान वह प्रदेश की कई परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे. साथ ही प्रदेश के अन्य विषय के संबंध में चर्चा करेंगे. मालूम हो कि इस दौरान वह उत्तराखंड में आई आपदा को लेकर भी चर्चा करेंगे और बताएंगे कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कितने लोगों को रेस्क्यू किया गया है.

इधर, दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सचिव समिति की बैठक ली. इस दौरान सचिवों को विभागों के रिक्त पदों के बारे में जानकारी आयोगों को भेजने एवं सुनिश्चित कार्ययोजना के साथ आगामी दो सालों में नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए. साथ ही आगामी एक वर्ष के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं का एक रोस्टर प्लान बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की.

बैठक के दौरान कार्यों और योजनाओं के निर्माण में नवाचार पर विशेष ध्यान देते हुए आधुनिक तकनीक का अधिकतम इस्तेमाल करने के साथ ही नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों में जिन इंडिकेटरों में सुधार की आवश्यकता है, उन पर बेहतर कार्य करने के लिए निर्देशित किया.

अधिकारीगण विभिन्न परियोजनाओं को दैवीय आपदा अथवा अन्य किसी भी संभावित नुकसान से बचाने के लिए उनका सेफ्टी ऑडिट करना सुनिश्चित करेंगे. बैठक में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की सब्सिडी की सुलभता और लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ जल्द दिलाने के लिए विभागों द्वारा नियमित कैंप लगाने के दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।