जिलाधिकारी ने तहसील डोईवाला का किया औचक निरीक्षण

देहरादून दिनांक 26 जुलाई 2024  :  जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज तहसील डोईवाला का औचक निरीक्षण करते हुए तहसील परिसर में संचालित कार्यालयों के कार्यों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसीलदार न्यायालय के में संबंधित पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए तथा दाखिल खारिज के लंबित वादों को शिविर लगाकर यथाशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि दाखिल खारिज हेतु दर्ज होने वाली पत्रावलियों के नोटिस को न्यायालय के बाहर नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा चस्पा किया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि धारा 34, दाखिला खारिज वादों को निस्तारण हेतु रोस्टरवार कैम्प लगाते हुए प्रकरण निस्तारित किये जाए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि वादों के निस्तारण के सम्बन्धित नियमित समीक्षा की जाएगी। उन्होंने निर्विवाद विरासतन के मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि उनके द्वारा नियमित रूप से धारा 34, 122बी, 143, धारा 176 के वादों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील परिसर में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए निस्तारण करें। तथा सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायतों पर मौका मुआवना करते हुए शिकायतों सत्यता पाई जाने पर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा के दृष्टिगत सर्तक रहे तथा किसी भी प्रकार की आपदा की सूचनाओं पर अधिकारी त्वरित कार्यवाही करें। जलभराव एवं आपदा के दृष्टिगत अलर्ट मोड पर रहें तथा आपदा की घटनाओं पर अहैतुक राशि का तत्काल वितरण किया जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी डोईवाला अर्पणा ढौडियाल, सहित तहसील डोईवाला के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।