8th Pay Commission DA Merger पर ब्रेक: बेसिक में नहीं जुड़ेगा 60% महंगाई भत्ता, सरकार ने संसद में किया बड़ा ऐलान – Nikhil Chetna

8th Pay Commission DA Merger पर ब्रेक: बेसिक में नहीं जुड़ेगा 60% महंगाई भत्ता, सरकार ने संसद में किया बड़ा ऐलान

 

*नई दिल्ली।* 8वें वेतन आयोग से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सबसे बड़ी चर्चा DA मर्जर को लेकर है। क्या 50% या 60% DA को बेसिक सैलरी में मिलाया जाएगा? इस पर अब सरकार ने स्थिति साफ कर दी है।

 

*सरकार ने कहा – कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं -*

 

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में लिखित जवाब में बताया कि DA और DR को बेसिक पे में मर्ज करने का कोई भी प्रस्ताव फिलहाल सरकार के विचाराधीन नहीं है। सरकार का कहना है कि 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों में ऐसा कोई अनिवार्य नियम नहीं है कि DA के 50% पार होते ही उसे बेसिक में मिला दिया जाए।

 

बता दें कि 5वें वेतन आयोग तक 50% DA मर्ज करने की व्यवस्था थी, जब 2004 में 50% DA को बेसिक में मिलाया गया था, लेकिन 6वें और 7वें आयोग में इसे आगे नहीं बढ़ाया गया।

 

*फिलहाल DA 60% पर -*

 

जनवरी 2026 से केंद्रीय कर्मचारियों का DA बेसिक पे का 60% हो चुका है। कर्मचारी संगठनों की मांग है कि इसे बेसिक में मर्ज कर दिया जाए, क्योंकि बेसिक बढ़ने से HRA, TA, PF, ग्रेच्युटी और पेंशन पर भी बड़ा असर पड़ेगा।

 

*अब क्या होगा?*

 

सरकार ने अंतरिम विलय से इनकार किया है। अब जो भी नया पे-मैट्रिक्स बनेगा, वो 8वें वेतन आयोग में बनेगा। उस समय जमा DA को फिटमेंट फैक्टर के जरिए नए बेसिक में समाहित किया जाएगा और DA की दर 0% से फिर शुरू होगी। 22-23 अक्टूबर को मुंबई में आयोग की अहम बैठक होनी है, जहां इस मुद्दे पर कर्मचारी संगठनों से सुझाव लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।