साउथ की हिट फिल्म की खराब रीमेक है ‘निकम्मा’, फीकी रहीं शिल्पा शेट्टी

फिल्म: निकम्मा
कलाकार: शिल्पा शेट्‌टी, अभिमन्यु दासानी, समीर सोनी, शर्ली सेठिया
निर्देशक: सब्बीर खान
साउथ फिल्मों का दौर चल रहा है। हाल के समय में बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं जो साउथ फिल्मों की रीमेक हैं। अब जरूरी नहीं कि वहां जो फिल्में हिट हुईं वो बॉलीवुड में जब बने तो दर्शकों को उतनी ही एंटरटेनिंग लगे। इस शुक्रवार को फिल्म ‘निकम्मा’ रिलीज हुई। 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी मुख्य रोल में हैं। उनके साथ अभिमन्यु दासानी हैं। इस फिल्म से सिंगर शर्ली सेठिया ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। सब्बीर खान निर्देशित यह फिल्म 2017 में आई तेलुगू फिल्म ‘मिडिल क्लास अब्बाई‘ का रीमेक है। फिल्म में साउथ स्टार नानी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

‘निकम्मा‘ की कहानी की शुरुआत आदि (अभिमन्यु दासानी) से होती है जो एक डॉक्टर से मरीज को बचाने के लिए कहता है, ‘जब तक इसकी सांसें चलेंगी, मेरी जिंदगी चलेगी।‘ फिल्म देखते वक्त आपको लगता है कि वह किसी प्रियजन को खोने वाला है लेकिन इसी बीच न खत्म होने वाला फ्लैशबैक आता है जो बताता है कि असल में क्या हुआ था। देखा जाए तो फिल्म सीन नंबर 2 से शुरू हो सकती थी। अभिमन्यु और उनके भाई रमन (समीर सोनी) के बीच का सीन दिखाया जाता है जिसमें नाटकीयता की भरमार है। फिर एंट्री होती है अवनी सिंह (शिल्पा शेट्टी) की जो समीर सोनी की पत्नी और आदि की भाभी हैं।

शिल्पा शेट्टी कभी सुपरवूमेन तो कभी देवी दुर्गा के जैसे ड्रेस में दिखती हैं। ये सीन क्यों रखे गए यह फिल्म के अंत तक समझ नहीं आता। ‘निकम्मा‘ के पहले भाग को देखते हुए दिमाग चकराने लगता है। ऐसा लगता है फिल्म को जोड़-जोड़कर बनाया गया है। मेकर्स ठीक से रीमेक भी नहीं बना पाए हैं। यह मूल फिल्म से बिल्कुल अलग है। करीब 2 घंटे 30 मिनट की इस फिल्म को देखने के लिए आपको काफी धैर्य चाहिए।

अभिमन्यु दासानी ने इससे पहले अपनी फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता‘ से सभी को प्रभावित किया था लेकिन ‘निकम्मा‘ में वह हर जगह ओवरएक्टिंग करते दिखे। एकाध एक्शन सीन जरूर अच्छे बन पड़े हैं। अब बॉलीवुड फिल्म है तो इसमें लव स्टोरी होगी तो शिर्ले को लिया गया है। फिल्म को देखने की एकमात्र वजह शिल्पा शेट्टी हो सकती थीं लेकिन उन्होंने निराश किया है। मेकर्स इसे सिनेमाहॉल की बजाय इसे ओटीटी पर रिलीज करते तो शायद ज्यादा दर्शक मिल सकते थे। शुरुआती रुझान के मुताबिक, ‘निकम्मा‘ के शोज खाली गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।