भारत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए और दृढ़ता तथा गंभीरता से काम शुरू होगा : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों से ‘धमाधम’ काम के लिए तैयार रहने को कहा है. उन्होंने कहा कि उनके लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने के अगले ही दिन से भरपूर काम होने वाला है.प्रधानमंत्री ने आम चुनाव के बाद नई सरकार बनने का भरोसा जताते हुए कहा कि भारत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए और दृढ़ता तथा गंभीरता से काम शुरू होगा.

आरबीआई के 90वें स्थापना दिवस के मौके पर सोमवार (1 अप्रैल) को आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘‘अभी 100 दिन चुनाव में व्यस्त हूं. आपके पास भरपूर समय है. आप सोच कर रखिए, क्योंकि शपथ लेने के दूसरे दिन ही धमाधम काम आने वाला है.’’ सात चरण का लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से एक जून तक होगा. वोटों की गिनती चार जून को होगी. नई सरकार जून में शपथ लेगी.

प्रधानमंत्री के रूप में 2019 में मोदी के दूसरे कार्यकाल में 100 दिन के भीतर जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के साथ कई कदम उठाये गए थे. पीएम मोदी ने कहा कि कई नये क्षेत्र बन रहे हैं और उन क्षेत्रों के वित्तपोषण में विशेषज्ञता विकसित करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दों पर विचार-विमर्श होना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी में नवोन्मेष के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों और कार्य के लिए टीम के साथ कर्मचारियों की पहचान के संबंध में आने वाले प्रस्तावों के लिए तैयार रहने को कहा. उन्होंने बैंक अधिकारियों और नियामकों से अंतरिक्ष और पर्यटन जैसे नये और परंपरागत क्षेत्रों की जरूरतों के लिए तैयार करने को कहा. पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले वर्षों में अयोध्या दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन केंद्र बनने जा रहा है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।