दुवाकोटी के समीप कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में चार लोगों की हुई मौत अन्य घायल

रविवार को गजा से चंबा के लिए निकली टाटा सूमो संख्या यूके 07 टीए-0530 हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग घायल हुए हैं। टाटा सूमो में चालक समेत 17 लोग सवार थे। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, टाटा सूमो संख्या यूके 07 टीए-0530 रविवार गजा से चंबा के लिए निकली थी। गजा-डांडाचली मोटर मार्ग पर सुबह 9.30 बजे के करीब दुवाकोटी के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सीधे 150 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। यात्रियों के अनुसार, चालक वाहन काफी तेज चला रहा था। दुवाकोटी के पास अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर आस-पास के लोग, पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। उन्होंने घायलों को 108 सेवा और निजी वाहनों से गजा अस्पताल पहुंचाया।

गजा के तहसीलदार विनोद प्रसाद तिवारी ने बताया कि इस दुर्घटना में धर्मवीर असवाल (46) पुत्र कर्म सिंह निवासी ग्राम कठूड, रीतिका (20) निवासी ग्राम अमसारीगांव पुत्री दीपा सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि घायल जगवीर सिंह (42) पुत्र रतन सिंह निवासी थंयूल ने नरेंद्रनगर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान गौतम (20) पुत्र सुभाष चंद्र खंडूरी निवासी ग्राम गजोली भटवाड़ी उत्तरकाशी की भी मौत हो गई है।

वहीं, दुर्घटना का कारण चालक की लापरवाही बताया जा रहा है। टाटा सुमो में नियमानुसार 10 सवारियां बैठाई जा सकती हैं, लेकिन इसमें चालक समेत 17 लोग बैठे थे। तहसीलदार तिवारी ने बताया कि पूछताछ में लोगों ने दुर्घटना का कारण वाहन की तेज रफ्तार बताया है। मृतकों की पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

दुर्घटना में घायल हुए लोगों के नाम :

वंश (9), सृष्टी (11) पुत्र-पुत्री अनिल सजवाण, प्रकाशी देवी (35) पत्नी अनिल सजवाण निवासी ग्राम खांड, पूजा देवी (21) पत्नी विकास पांडेय, विकास पांडेय (28) पुत्र सत्या प्रसाद, अदिति (2) पुत्री विकास पांडेय निवासी ग्राम मठियाली जाखणीधार, साक्षी (19) पुत्री खुशीराम ग्राम पाली गजा, विमला देवी (28) बबलू , ऋषिका (2) पुत्री बबलू निवासी ग्राम मंजगांव सकलाना, दीपा देवी (65) पत्नी कुंदन लाल निवासी पलोगी गजा, कलावती देवी (60) पत्नी सुभाष चंद्र खंडूरी, राजेश पंवार (40) पुत्र बैसाख सिंह निवासी ग्राम नवागर टिहरी, वाहन चालक विरेंद्र सिंह पुंडीर (52) पुत्र शंकर सिंह निवासी फलसारी गजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।