संभल में भगवान विष्णु के दसवें अवतार श्री कल्कि प्रभु फिर से सनातन की धर्म ध्वजा स्थापित करेंगे : योगी आदित्यनाथ

संभल  में आज श्री कल्कि धाम के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के यशस्वी नेतृत्व में नया भारत विकसित हुआ है। इस नए भारत की ओर पूरी दुनिया आशाभरी दृष्टि से देख रही है। उन्होंने कहा कि संभल में भगवान विष्णु के दसवें अवतार श्री कल्कि प्रभु फिर से सनातन की धर्म ध्वजा स्थापित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि संभल में श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम की अगुवाई में श्री कल्कि धाम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। सोमवार को श्री कल्कि धाम मंदिर का भूमि पूजन एवं शिलान्यास हुआ। भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि अवतार का श्री कल्कि धाम मंदिर पांच एकड़ में बनकर तैयार होगा। इसमें पांच वर्ष का समय लगेगा। मंदिर में भगवान विष्णु के दस अवतारों के लिए दस अलग-अलग गर्भगृह बनाए जाएंगे। यह विश्व का अनोखा मंदिर होगा। इससे संभल के आसपास के क्षेत्र का भी चौतरफा विकास होगा। श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या नगरी का भी विकास हो रहा है। श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट द्वारा कल्कि धाम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इस ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम है।

कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह संतों का समूह सनातन धर्म के सपने को पूरा होते देखने को आया है। जब-जब धरती पर अधर्म उमड़ता है,सज्जनता पर खतरा होता है,तब-तब धर्म की रक्षा के लिए,अधर्म के नाश के लिए भगवान अवतार लेते हैं। संभल में भगवान श्री कल्कि के अवतरित होंगे। भगवान श्रीराम के सारे काज प्रधानमंत्री के करकमलों के द्वारा हुए हैं। आज संभल में श्री कल्कि धाम का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री के द्वारा हुआ है। दुनिया में रामराज की स्थापना का समय आ चुका है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में पांच शदी का इंतजार खत्म हुआ और वहां पर श्रीराम लला विरोजमान हुए। प्रधानमंत्री ने अबूधाबी में भगवान श्रीनारायण के भव्य मंदिर का उद्घाटन में भाग लिया। पिछले दस वर्षों में एक नए भारत का दर्शन किया है। इस नए भारत में हर नागरिक को सुरक्षा है और राष्ट्र को नई समृद्धि के सोपान पर पहुंचाने का संकल्प भी है। युवाओं की आजीविका की व्यवस्था है तो भारत की आस्था का सम्मान भी है। काशी में काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या धाम में श्रीरामलला का पुनः विराजमान होना। बद्रीनाथ व केदारनाथ के पुनरोद्धार का काम संपन्न होना। उज्जैन में महाकाल लोक की पुर्नस्थापना होना। यह नए भारत की तस्वीर है। युवाओं की आजीविका की भी गारंटी है तो आस्था की भी गारंटी है। यही मोदी की गारंटी है। यह आस्था का सम्मान है। जिन लोगों ने आस्था के साथ खिलवाड़ किया,वह आजीविका नहीं दे पाए और ना आस्था को सम्मान दे पाए।

उन्होंने कहा कि दुनिया के 200 देश भारत की संस्कृति के साथ जुड़े हैं। प्रयागराज में भव्य कुंभ का आयोजन हुआ। भारत के पास यशस्वी नेतृत्व है जो भारत को समझता है। यह यशस्वी नेतृत्व ही वैश्विक मंच पर भारत के गौरव और सम्मान को बढ़ाता है। पूरी दुनिया आशाभरी निगाहों से देख रही है। आजादी के बाद पहली बार भारत इस चीज को महसूस कर रहा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई है तो भारत के अंदर भी हर तबके का व्यक्ति खुद को सुरक्षित महसूस करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।