कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने अंकिता भंडारी न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर पार्टी के सभी पदाधिकारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने सोमवार को जिला एवं महानगर अध्यक्षों के साथ जूम बैठक की। कहा कि राहुल गांधी की मणिपुर, इंफाल से शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समकक्ष उत्तराखंड में 14 से 16 जनवरी तीन दिवसीय अंकिता भंडारी न्याय यात्रा आयोजित की जा रही है। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों को यात्रा की तैयारियों में जुटने के निर्देश।

माहरा ने पदाधिकारियों को जगह-जगह पर स्क्रीन लगाने, अंकिता भंडारी की मां का मार्मिक वीडियो जनता को दिखाने और सुनाने के निर्देश दिए, ताकि जनता के समक्ष सरकार की हकीकत पहुंच सके। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी के पिता की लिखी गई चिट्ठी और उसमें लगे हुए गंभीर आरोपों की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराने को लेकर सभी इकाइयां जिलाधिकारियों के जरिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित करें।

उन्होंने मुख्यालय की तर्ज पर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर भी वार रूम स्थापित किए जाने हैं। केंद्रीय नेतृत्व के दिशा- निर्देश केवल प्रदेश मुख्यालय तक सीमित न रहे। कार्यकर्ता जिला, ब्लॉक मुख्यालय एवं मंडलम तक इन्हें सक्रिय करें। ब्लॉक मुख्यालय से यह भी अपेक्षा की गई है कि वे मंडलम में दिशा- निर्देशों को पहुंचाएं और पांच सक्रिय कार्यकर्ता सीधे प्रदेश मुख्यालय के वार रूम से जोडेंगे।

माहरा ने महेंद्र नेगी (गुरुजी) का परिचय भी जिला एवं महानगर अध्यक्षों को कराया और कहा कि संगठन ने महेंद्र नेगी को महामंत्री संगठन (ढांचा सुधार एवं प्रशिक्षण) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में उपाध्यक्ष (संगठन) मथुरादत्त जोशी, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी के साथ ही भूपेंद्र सिंह भोज, मनीष राणा, विनोद नेगी,प्रवीन रावत, पूरन सिंह कठैत ,मुशर्रफ हुसैन,उत्तम सिंह असवाल, मुकेश नेगी,वीरेंद्र जाती,अंजू लूंठी, सीपी शर्मा, दिनेश चौहान, राहुल छीमवाल, दीपक किरोला, भगत सिंह डसीला, अमन गर्ग, गोविंद सिंह बिष्ट, कुंवर सजवान, जसविंदर गोगी, राकेश राणा ,राकेश मियां, विनोद डबराल आदि पदाधिकारी जूम से शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।