दून बिजनेस पार्क में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी का स्थानीय कार्यालय खुला – Nikhil Chetna

दून बिजनेस पार्क में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी का स्थानीय कार्यालय खुला

उत्तराखंड सरकार प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन करने जा रही है. इसके साथ ही राज्य सरकार का फोकस है कि 8 और 9 दिसंबर को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले ग्राउंडिंग की जा सके. इसी क्रम में देहरादून स्थित दून बिजनेस पार्क में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी का स्थानीय कार्यालय खोला गया. जिसका शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया. सीएम धामी ने कहा कि इस कंपनी का एनसीआर में ऑफिस है. वैसा ही ऑफिस देहरादून में भी खुला है, जोकि उत्तराखंड के लिए अच्छा और शुभ संकेत भी है.शनिवार को हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी कंपनी के स्थानीय कार्यालय का उद्घाटन करते हुए सीएम धामी ने कहा कि धीरे-धीरे टूरिज्म, साइंस, टेक्नोलॉजी व अन्य क्षेत्र के लोग उत्तराखंड की तरफ आकर्षित हो रहे हैं. उत्तराखंड सरकार का प्रयास है कि अलग-अलग क्षेत्र में निवेश करने वाले संस्थान उत्तराखंड आएं. इन्हीं संस्थानों की सुविधा के अनुसार नियमों में बदलाव किया गया है. लगातार निवेशकों से बातचीत भी की जा रही है. सीएम ने कहा कि सरकार की यह भी प्राथमिकता है कि उन सभी को सरकार प्रोत्साहित करे.अप्रवासी सेल का गठन करने के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूरी दुनिया के अंदर उत्तराखंड से गए हुए लोग तमाम क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं. उन्होंने विदेशों में भी अपने काम के बलबूते अपना नाम कमाया है. हालांकि, तमाम उत्तराखंडवासी अपनी जन्मभूमि में वापस आना चाहते हैं. यहां अपने पैतृक प्रदेश के लिए काम करना चाहते हैं. ऐसे में उनको यहां किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो और आसानी से सरकार से जुड़ सकें, इसके लिए ही अप्रवासी सेल गठित किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।