दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर – Nikhil Chetna

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर

 

देहरादून, 22 अक्टूबर 2026
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद देहरादून में समावेशी, सुगम एवं सुलभ मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिव्यांगजनों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिला स्वीप टीम द्वारा दिव्यांगजनों को निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने के साथ ही मतदान संबंधी आवश्यक जानकारियां प्रदान की जा रही हैं।

इसी क्रम में 21 अक्टूबर को गांधी शताब्दी अस्पताल, डालनवाला, देहरादून में दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के साथ-साथ मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया गया। जिला स्वीप टीम ने दिव्यांगजनों को निर्वाचन में उनकी भागीदारी के महत्व, मतदान प्रक्रिया तथा सुगम, सुलभ एवं समावेशी मतदान की व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। अभियान का उद्देश्य दिव्यांग मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

वहीं, 22 अक्टूबर को जिला निर्वाचन अधिकारी, देहरादून के निर्देशन में खंड विकास कार्यालय, डोईवाला में दिव्यांगजनों के लिए मतदाता साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय, समाज कल्याण विभाग एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को मतदाता साक्षरता, निर्वाचन संबंधी सुविधाओं तथा मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की जा रही है।

शिविर में जिला स्वीप टीम, देहरादून द्वारा स्टॉल लगाकर जागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता की जा रही है। टीम के माध्यम से दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

जिला प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र मतदाता को बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिले। इसके लिए दिव्यांगजनों सहित सभी वर्गों की निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।