व्हाट्सएप कम्युनिटी से जुड़कर रोमांचित हूँ , यह निरंतर बातचीत की हमारी यात्रा में एक और कदम है : पीएम मोदी

पीएम मोदी को व्हाट्सएप चैनल पर अब तक 22 हजार से अधिक लोग फॉलो कर चुके हैं। उन्होंने अपनी पहली पोस्ट में लिखा है, “व्हाट्सएप कम्युनिटी से जुड़कर रोमांचित हूँ। यह निरंतर बातचीत की हमारी यात्रा में एक और कदम है। आइए यहाँ जुड़े रहें। यह नए संसद भवन की एक तस्वीर है।” फोटो में पीएम मोदी नए संसद भवन में कुछ पढ़ते नजर आ रहे हैं।

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप, व्हाट्सएप ने हाल ही में अपना नया फीचर चैनल जारी किया है। यह टेलीग्राम चैनल की ही तरह है। लेकिन फिलहाल इसे सेलिब्रिटीज के लिए ही लॉन्च किया गया है। इसके अलावा व्हाट्सएप ने चैनल में डायरेक्ट्री सर्च का ऑप्शन भी दिया है। इसके जरिए यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से सेलिब्रिटी को सर्च कर उनके बनाए चैनल देख सकते हैं।

व्हाट्सएप यूजर्स को चैनल देखने के लिए सबसे पहले अपना व्हाट्सएप अपडेट करना होगा। इसके बाद, यूजर्स को स्टेटस की जगह पर अपडेट दिखाई देगा। जहाँ यूजर्स चैनल के साथ ही व्हाट्सएप चैनल भी देख पाएँगे। प्रधानमंत्री मोदी का व्हाट्सएप चैनल देखने के लिए अपडेट टैब पर फाइंड चैनल्स के ऑप्शन में जाकर पीएम मोदी सर्च करना होगा। यहाँ आपको उनका व्हाट्सएप चैनल दिखाई देगा। उन्हें फॉलो करने के लिए प्लस ऑइकन या फिर फॉलो पर क्लिक करना होगा। इसी तरह अन्य सेलिब्रिटी से भी जुड़ सकते हैं।

व्हाट्सएप चैनल पर यूजर्स को किसी भी पोस्ट पर अभी सिर्फ रिएक्शन का ही ऑप्शन दिया गया है। यानी यूजर्स पोस्ट पर कमेंट नहीं कर सकते हैं। इसके साथ ही बेहद जरुरी बात यह है कि व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करने के बाद भी कोई आपका मोबाइल नंबर नहीं देख सकता। यही नहीं एडमिन के अलावा कोई भी प्रोफ़ाइल का नाम भी नहीं देख पाएगा। कुल मिलाकर व्हाट्सएप ने अपने इस नए फीचर को लॉन्च करते हुए सेक्योरिटी का भी ध्यान रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।