शिक्षा विभाग में हुए तबादलों पर राजकीय शिक्षक संघ ने उठाए सवाल, कार्यवाही ना होने पर संघ ने आंदोलन की चेतावनी

31 जुलाई 2023 उत्तराखंड : शिक्षा विभाग में हाल में हुए तबादलों पर राजकीय शिक्षक संघ ने सवाल उठाते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी से निष्पक्ष जांच की मांग की है. कार्यवाही न होने पर संघ ने आंदोलनात्मक कदम उठाने की चेतावनी भी दे दी है. संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान और प्रदेश महामंत्री रमेश चंद्र पैन्यूली ने गुरूवार को जौनसारी को ज्ञापन दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षकों के तबादलों में काफी अनियमितताएं हुई हैं. जैसे कि, गंभीर बीमारी में कुछ शिक्षकों को सीधी छूट दे दी गई तथा कुछ शिक्षकों का स्थानान्तरण कर दिया गया. गंभीर बीमारी में हुए स्थानान्तरण में कोई प्रतिशत निर्धारित नहीं था. फिर भी पद रिक्त होते हुए भी कुछ शिक्षकों का स्थानान्तरण कर दिया गया. कुछ शिक्षकों को छोड़ दिया गया. इसी प्रकार फलित पद के नाम पर कुछ शिक्षकों को लाभ दिया गया कुछ का गुणांक अधिक होने पर भी स्थानान्तरण नहीं किया गया. दुर्गम से सुगम के नाम पर बहुत से शिक्षकों को गढ़वाल से कुमाऊं और कुमाऊं से गढ़वाल तबादला किया गया. यह भी न्यायसंगत नहीं है.

चौहान ने कहा कि तबादलों में अनियमितता की वजह से शिक्षक बेहद मायूस है और काफी नाराजगी भी है. यदि जल्द ही तबादलों की विसंगतियों को समाधान न किया गया तो संघ को कठोर कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा. दूसरी तरफ, माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है.
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत चार अगस्त को राजकीय शिक्षक संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. मंत्री कार्यालय ने इस बाबत संघ पदाधिकारियों को सूचित कर दिया है. संघ अध्यक्ष चौहान ने बताया कि शिक्षा मंत्री के साथ बैठक में पूरी प्रांतीय और जिला कार्यकारिणी शामिल होंगी. शिक्षा मंत्री के समक्ष शिक्षकों के ज्वलंत मुद्दों को रखते हुए जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।