विधायक आशा नौटियाल ने पांच दिवसीय मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले का किया उद्घाटन

उत्तराखंड 23 दिसम्बर 24 : रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पांच दिवसीय मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले का आगाज हुआ। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने विभागीय स्टालों एवं मुख्य मंच का रिबन काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति की विशिष्ट पहचान है। यह सांस्कृतिक और पौराणिक धरोहर होने के साथ साथ मिलन का माध्यम भी होते हैं। उन्होंने कहा कि मंदाकिनी शरदोत्सव में स्थानीय लोगों द्वारा तैयार उत्पादों को महिला समूह द्वारा स्टॉल के माध्यम से रखा गया है जिनकी बेहतर बिक्री से उन्हें नई पहचान मिलेगी और महिला समूहों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा धामी सरकार ने शीतकालीन यात्रा का शुभारम्भ किया है। इससे शीतकालीन गद्दीस्थलों के साथ स्थानीय मंदिरों जिनमें अगस्त्यमुनि, कार्तिक स्वामी, सिल्ला साणेश्वर मंदिर, कालीमठ, विश्वनाथ मंदिर, ओंकारेश्वर मंदिर सहित अन्य तीर्थों को यात्रा से जोड़ा जाएगा। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। अगस्त्यमुनि की सांस्कृतिक पहचान रही है, स्टेडियम निमार्ण के बाद शीघ्र ही नये सांस्कृतिक मैदान का निर्माण ओतखोण्डला में किया जाएगा।उन्होंने मेला आयोजन के लिए चार लाख रुपए देने की घोषणा की।
मेला अध्यक्ष हर्षवर्धन बेंजवाल ने आगन्तुक अतिथियों, मेलार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य स्थापना दिवस पर लगने वाले यह मेला जनपद की शान और अगस्त्यमुनि की पहचान है। उन्होंने इस मेले को शुरू करने वाले संस्थापक सदस्यों को याद करते हुए सभी सहयोगियों का आभार जताया। अगस्त्यमुनि की जनता की ओर से ओतखण्डला में प्रदर्शनी मैदान, मन्दाकिनी नदी तट पर मरीन ड्राइव पार्किंग व स्वास्थ्य सेवाओं का हब बनाने की मांग रखी।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अशोक खत्री ने कहा अगस्त्यमुनि रूद्रप्रयाग जनपद की हृदयस्थली रही है यहाँ के सांस्कृतिक उत्सव स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने के साथ कार्य करते है।

मेला संयोजक विक्रम नेगी, महामंत्री पृथ्वीपाल रावत ने शासन प्रशासन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिलाधिकारी द्वारा मेले की महत्ता को देखते हुए एकदिवसीय अवकाश घोषित किया है।

शरदोत्सव के पहले दिन कुसुम भट्ट एवं दीपेंद्र विष्ट के संचालन में विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस मौके पर अगस्त्यमुनि नगर पंचायत की निवर्तमान अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, निवर्तमान जिपंस रीना बिष्ट, सुमन जमलोकी, सरला भट्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी, प्रदेश मंत्री मोहन रौतेला, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विवेक बुटोला, प्रधान संगठन अध्यक्ष विजयपाल राणा, सुभाष रावत,
मेला समिति के राजेन्द्र भण्डारी, रमेश बेंजवाल, माधुरी नेगी, विनीता रौतेला, उमा कैन्तुरा, रणजीत बिष्ट, थानाध्यक्ष महेश रावत सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं जनता मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।