पत्नी ने अपने पति की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, शव के 5 टुकड़े कर नदी में फेंका

पीलीभीत 28 जुलाई 2023 : पति पत्नी के रिश्ते को तार-तार करते हुए एक पत्नी ने अपने पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। प्रेम प्रसंग के चलते हुए महिला ने यह कांड किया। पिता के ना मिलने पर बेटे ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई।

मामला गजरौला थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव का है. सीओ सिटी अंशु जैन ने बताया कि गांव में 55 वर्षीय रामपाल परिवार समेत रहते थे. परिवार में पत्नी दुलारो देवी और बेटा सोमपाल हैं. दुलारो का किसी युवक से अफेयर चल रहा है. रामपाल इसमें बाधक बन रहा था. मंगलवार को रामपाल लापता हो गया था. इसके बाद सोमपाल ने पुलिस को तहरीर देकर पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस मामले की जांच कर रही थी. परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही थी. दुलारो देवी से पूछताछ में पुलिस को उस पर शक होने लगा. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. पहले तो वह पुलिस को इधर-उधर की बातें बताती रही, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो वह टूट गई. उसने पूरा राज पुलिस के समक्ष उगल दिया.

महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार की देर रात उसने सोते वक्त रामपाल की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी. शव को ठिकाने लगाने की नीयत से उसके पांच टुकड़े किए थे. इसके बाद बोरे में टुकड़ों को भरकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिव नगर के नजदीक बहने वाली निगोही ब्रांच नहर में फेंक दिया. महिला की निशानदेही पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से खून से सने कपड़े और बिस्तर बरामद किए. गोताखोरों की टीम नहर में शव की तलाश कर रही है. सीओ सिटी अंशु जैन ने बताया है पत्नी ने ही पति की हत्या की थी. उसने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है. गुरुवार को वारदात का खुलासा कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।