डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को उत्कृष्ट साहित्य के लिए लंदन में मिला भारत गौरव सम्मान

उत्तराखंड 14 मई 2023 :  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और साहित्यकार डा. रमेश पोखरियाल निशंक को उत्कृष्ट साहित्य के लिए भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

लंदन में आयोजित समारोह में निशंक के प्रतिनिधि के रूप में डा. राजेश नैथानी ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। डा. निशंक ने कहा कि उन्होंने यह पुरस्कार अपने पाठकों एवं युवाओं को समर्पित किया। कहा कि देवात्मा हिमालय उन्हें निर्बाध साहित्य सृजन के लिए प्रेरित करता है।

इस दौरान ब्रिटेन के सांसद वीरेंद्र शर्मा, हाउस ऑफ लॉर्ड्स बैरोनेस संदीप वर्मा, रामी रेंजर फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर, प्रमुख गायत्री परिवार श्री चिन्मय, मेदांता ग्रुप के सीएमडी डॉ. नरेश त्रेहन, जेट एयरवेज अंकित जालान, वैज्ञानिक सर्न जिनेवा आदि मौजूद रहे। निशंक को सम्मान मिलने पर महर्षि अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के प्रमुख टोनी नाडर, सद्गुरु मधुसूदन साईं,, स्वामी चिदानंद मुनि के साथ ही कई साहित्यकारों ने प्रसन्नता जताई।

विदित है कि डा. निशंक को साहित्यिक योगदान के लिए अब तक 18 से अधिक देशों में सम्मान मिल चुका है। उनकी 108 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। पिछले नौ साल से भारत गौरव पुरस्कार प्रसिद्द हस्तियों को दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *