पांच दिवसीय जागतोली-दशज्यूला महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन

 

 

रुद्रप्रयाग। जागतोली में आयोजित पांच दिवसीय नंदा अष्टमी जागतोली-दशज्यूला महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम से पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी ने नंदा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज दशज्यूला परिसर में स्थापित शहीद सुनीलदत्त काण्डपाल, शहीद वी.पी. पुरोहित, शहीद राइफलमैन पूरण सिंह नेगी एवं शहीद नायक धीर सिंह की प्रतिमाओं पर पुष्पमालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मेला समिति के अध्यक्ष श्री जयवर्धन काण्डपाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा मेले के आयोजन के लिए सरकार से आर्थिक सहयोग की अपेक्षा रखी।

समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए मेला समिति एवं क्षेत्रीय जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं के ध्वजवाहक हैं। ये हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ ही समाज को आपसी भाईचारे और एकजुटता के सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। स्थानीय स्तर पर ऐसे आयोजनों से क्षेत्र की लोक संस्कृति को संरक्षण मिलता है और स्थानीय कलाकारों एवं प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का मंच मिलता है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेज-4 के तहत जनपद में 100 से अधिक सड़कों को स्वीकृति मिली है। सरकार का प्रयास है कि जनपद के गांवों और तोकों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ा जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ ही विकास को भी गति मिले।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोठगी में निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और जल्द ही यहां कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने का आह्वान किया, ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बन सकें।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी ने मेला समिति को आयोजन के लिए ₹2 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले महिला मंगल दलों को सम्मानित किया।

महोत्सव के समापन अवसर पर प्रसिद्ध लोक गायक दर्शन फर्स्वाण ने मां नंदा के भजनों एवं लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। उनके गीतों पर दर्शक जमकर झूमे और पूरा मेला परिसर उत्साह एवं उमंग से सराबोर हो गया।

 

इस अवसर पर सरकार में दायित्वधारी राज्यमंत्री श्री ओमप्रकाश भट्ट, कनिष्ठ प्रमुख अगस्त्यमुनि श्रीमती सविता भंडारी, समाजसेवी श्री नीलकंठ भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी श्री राजेंद्र रावत, खंड विकास अधिकारी श्री सुरेश शाह, तहसीलदार श्री जगदीश नेगी, मेला सचिव कालिका काण्डपाल, अध्यक्ष श्री तुंगेश्वर फलासी मंदिर समिति श्री मानवेंद्र बर्त्वाल अध्यक्ष प्रधान संगठन जिला महामंत्री श्री राकेश मोहन बिष्ट भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्तवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मेला समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।