15 मई से 15 जून तक बीजेपी चलाएगी एक स्पेशल जनसंपर्क अभियान , सांसदों के नेतृत्व में होगा काम

देहरादून: केंद्र में पीएम मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल पूरे होने के उपलक्ष में उत्तराखंड में भाजपा अपने सांसदों से खास तरह का जनसंपर्क अभियान की तैयारी कर रही है. उत्तराखंड भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर चौहान ने बताया सांसदों के इस विशेष अभियान पर डायरेक्ट केंद्र की मॉनिटरिंग रहेगी. इस विशेष अभियान के तहत पूरे देश के साथ साथ उत्तराखंड में भी बड़े स्तर पर जनसंपर्क की तैयारी की जा रही है. इस अभियान के तहत तमाम योजना के लाभार्थियों के अलावा अलग अलग वर्ग के लोगों के अलावा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता से फीडबैक लेने का काम सांसदों के नेतृत्व में करवाया जायेगा.

30 मई को पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के केंद्र सरकार के लगातार दोनों कार्यकालों को मिलाकर कुछ 9 साल पूरे होने जा रहें हैं. वहीं, पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार इस मौके पर आने वाली 15 मई से अगले एक महीने 15 जून तक बीजेपी एक स्पेशल जनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके स्पष्ट निर्देश पिछली 27 मार्च को संसदीय दल की बैठक में दिये थे. इस जनसंपर्क अभियान का मकसद भी पीएम मोदी ने बताया था. पीएम मोदी ने अपने निर्देशों में कहा कि पूरे देश में एक एसा बड़ा जनसंपर्क अभियान चलाया जाए जिसमे केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थी, समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से सीधा फेस टू फेस संवाद किया जाए. उनसे फीडबैक लिया जाए. साथ ही इस जनसंपर्क के दौरा अपने संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भी सरकार के कामों का फीडबैक लिया जाए.

उत्तराखंड भाजपा के स्टेट मीडिया इंचार्ज ने बताया केंद्र द्वारा दिए गए इस टास्क में प्रदेश के सांसदों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है. पूरे एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में वह अपनी विधानसभा में व्यापक स्तर पर जन संपर्क करेंगे. अलग अलग कार्यक्रमों के जरिए से केंद्र और राज्य सरकार के कामों को जनता के बीच रखेंगे. जनसंपर्क के दौरान शिक्षक, चिकित्सक, वकील, इंजीनियर, कलाकार, खिलाड़ी, व्यापारी जैसे अलग अलग व्यवसाय और प्रोफेशनल के अलावा धार्मिक नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक, पत्रकारों भी से जनसंपर्क किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।