कोर्ट मैरिज करने पर बवाल , युवती के परिजनों ने की युवक के घर में तोड़फोड़

24 फरवरी 2023, रुड़की: रुड़की में झबरेड़ा गांव के ही एक युवक और युवती द्वारा घर से भागकर कोर्ट मैरिज करने पर युवती के परिजनों ने युवक के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं परिवार के लोगों से मारपीट भी की। इसमें तीन महिलाओें समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए। मामला तनावपूर्ण होने पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

झबरेड़ा क्षेत्र के गांव नगला कुबड़ा से 10 फरवरी को एक युवक और युवती घर से चले गए थे। इन्होंने 13 फरवरी को गाजियाबाद में कोर्ट मैरिज कर ली थी लेकिन वो वापस नहीं आए थे। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे युवती पक्ष के कुछ लोग युवक के घर में घुस गए और मारपीट कर दी। इतना ही नहीं घर में खड़ी बाइक, दरवाजे व अन्य सामान भी तोड़ दिया।मारपीट में अजीम, महमूदा, रुबीना, शबनम घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं, घटना के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में युवक पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। घर में तोड़फोड़ करने वालों को तलाश किया जा रहा है।युवती पक्ष ने युवक पक्ष के खिलाफ शिकायत भी की थी लेकिन पुलिस इस तनाव को भांप नहीं पाई और शुक्रवार को बवाल हो गया। युवती पक्ष ने युवक के घर में घुसकर हमला बोलते हुए तोड़फोड़ कर दी। 13 फरवरी को वीडियो कॉल करके युवक और युवती ने परिजनों को कोर्ट मैरिज करने की सूचना दी।कोर्ट मैरिज की सूचना के बाद से युवती पक्ष में नाराजगी बढ़ गई। आखिरकार शुक्रवार को युवती पक्ष ने लाठी-डंडे लेकर युवक के घर पर हमला बोल दिया और तोड़फोड़ कर कोहराम मचा दिया। पुलिस समय रहते तनाव की स्थिति को भांपते हुए छोटी सी भी कार्रवाई करती तो शायद यह बवाल नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।