केंद्र तथा राज्य की सरकारें विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं – त्रिवेंद्र सिंह

कोटद्वार | आज दिनांक 7 जनवरी 2023 को पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी का कोटद्वार भाजपा के कैम्प कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया।
पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह रावत जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी तथा ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।

इस अवसर पे त्रिवेंद्र जी ने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता सभी राग द्वेष भुला कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करें। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, यहां कार्यकर्ता ही सर्वेसर्वा हैं।
त्रिवेंद्र जी ने आने वाले समय को चुनावी समय बताते हुए पुनः जीत का माहौल बनाने हेतु कार्य करने की अपील की।
त्रिवेंद्र जी ने कहा कि केंद्र तथा राज्य की सरकारें विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं, सरकार के कार्यों को जनता तक ले जाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री वीरेंद्र रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र जी का धन्यवाद देते हुए कहा कि समय-समय पर पार्टी के नेताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए शक्ति का कार्य करता है।
इस अवसर पर श्री दर्शन सिंह बिष्ट उमेश त्रिपाठी अनीता आर्य जंग बहादुर रावत मंजू ज़ख्मोला पिंकी खंतवाल प्रेम सिंह नेगी गजेंद्र मोहन धस्माना सुरेंद्र बिजलवान विजय लखेरा विनोद धूलिया पूनम खंतवाल आकाश फूल बीरूबाला खंतवाल राकेश देवरानी सुनीता कोटनाला नूरुद्दीन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।