
कॉन्ग्रेस 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू करेगी। दो महीने तक चलने वाली यात्रा प्रत्येक गांव गांव तक जाएगी। सिविल लाइंस में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एडवोकेट राजेंद्र चौधरी के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता पार्टी के रुड़की ग्रामीण जिला प्रभारी याकूब सिद्दकी ने बताया कि नफरत छोड़ो भारत जोड़ो कार्यक्रम के बाद अब हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम होगा। 26 जनवरी से राष्ट्रीय स्तर के आह्वान पर हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का शुभारंभ भगवानपुर विधानसभा से किया जाएगा। र उसके बाद प्रत्येक विधानसभा के सभी गांवों में होती हुई दो माह बाद यात्रा रुड़की में विशाल जनसभा के साथ संपन्न होगी। उन्होंने भाजपा पर सत्ता में आने के लिए झूठे वादे करने का आरोप लगाया।