भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जो सबको साथ लेकर चलने में सक्षम है – धामी – Nikhil Chetna

भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जो सबको साथ लेकर चलने में सक्षम है – धामी

देहरादून | आज भाजपा की रीति नीति मे विश्वास रखते हुए भाजपा प्रदेश मुख्यालय देहरादून में हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के जनपद हरिद्वार से कांग्रेस से आए सैकड़ों पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कॉन्ग्रेस एवं अन्य दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सदस्यता ग्रहण करने वालों में कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव धर्मपाल सिंह , नगर निगम पार्षद अनुज सिंह ,जिला महामंत्री व्यापार मंडल राजन मेहता , जिला महासचिव युवा कांग्रेस शुभम भारद्वाज, कुंवर बाली, सरदार भूपेंद्र सती, नरेंद्र अग्रवाल पूर्व सभासद, राजकुमारी पूर्व सभासद, राव गुड्डू पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेश, इंद्रेश मोती सभासद नगर पंचायत झबरेड़ा, पवन प्रधान,, किशनपाल, नेपाल सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की उपस्थिति में उन्हे पार्टी की सदस्यता दिलाई गयी।

शामिल होने वाले इन लोगों में दलित समाज, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक समाज तथा सामान्य वर्ग के लोग भी शामिल हैं इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जो सबको साथ लेकर चलने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है देश के अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति की भी चिंता हमारी सरकार कर रही है लगातार जनता के लिए कार्य करने की शैली तथा जन कल्याणकारी नीतियों के माध्यम से लोगों का दिल जीत रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के कार्यों की सराहना की और कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के विजन के साथ चलते हुए देश को विश्व के अग्रणीय देशों की पंक्ति में ला कर खड़ा कर दिया है अन्य दलों के कार्यकर्ता भी उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में लगातार शामिल हो रहे हैं उन्होंने सेवा सुशासन और गरीब कल्याण की भी चर्चा की तथा कोरोना काल में किये गये कार्यों की चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में महामारी का डर लोगों को सता रहा था लेकिन केन्द्र सरकार ने टीका विकसित करने वाली कंपनियों को प्रोत्साहित कर लोगों के लिए सर्व सुलभ टीके का प्रबंधन किया। यही भाजपा का सर्व समाज के लिए काम करने का तरीका है।


इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जो जन कल्याणकारी कार्यों के लिए समर्पित रहता है। हमारा उद्देश्य केवल सत्ता पाना नहीं है हमारा उद्देश्य जन-जन की सेवा करना है उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार बहुत बड़ा परिवार है और हमारे परिवार में लगातार लोग शामिल हो रहे हैं जो इस बात का संकेत है कि हमारा परिवार अब और बड़ा हो रहा है। उन्होंने सबसे मिलजुलकर कार्य करने का आग्रह किया तथा कहा कि बड़े परिवार के लोग आपस में मिलकर काम करेंगे तो संगठन को और ऊंचाइयां मिलेगी। उन्होंने केन्द्र की शिक्षा, स्वास्थ्य समेत तमाम कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की तथा कहा कि हर वर्ग हर समाज का कल्याण ही हमारा मूल उद्देश्य है हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने आज शामिल हुए सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को भाजपा में आने पर स्वागत किया और कहा कि मैं आप सभी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ उन्होंने कहा कि आप सभी के आने से संगठन को भी मजबूती मिलेगी एवं हम आने वाले निगम तथा लोकसभा चुनाव में पंचायत चुनाव के परिणामों को दोहराएंगे हरिद्वार की जनता ने निगम चुनाव में जो परिणाम दिए हैं वह सर्वविदित है इससे स्पष्ट होता है कि हरिद्वार की जनता प्रदेश एवं केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी को रिकॉर्ड मतों से जीत आ रही है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी नीतियों से स्वास्थ्य सेवाओं, मेडिकल कॉलेज, शिक्षा, सड़कों के क्षेत्र में प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है । उन्होंने कहा कि हरिद्वार से देहरादून एवं दिल्ली की कनेक्टिविटी में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है ठीक यही स्थिति पूरे देश की है। उन्होंने कहा कि आज देहरादून से दिल्ली की दूरी कम हो गई है। यह विकास के नये आयाम दर्ज कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ,प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट , हरिद्वार जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, सुरेश राठौर ,सुनील सैनी ,अनिल अरोड़ा , आशु चौधरी , लव शर्मा , देवेंद्र चावला , सतीश कुमार, धर्मेंद्र चौहान, विक्रम भुल्लर, अभिनव चौहान आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।