उत्तराखंड के भाजपा- कांग्रेस के पूर्व विधायकों ने बनाया एक संगठन

देहरादून|उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस के पूर्व विधायकों ने मिलकर एक संगठन बनाया है| पूर्व विधायकों के इस संगठन में अभी 30 से 35 विधायक एकजुट हुए हैं| माना जा रहा है कि दोनों पार्टियों के उपेक्षित विधायकों ने नाराज होकर इस संगठन को बनाया है, हालांकि इन पूर्व विधायकों का कहना है कि यह संगठन उत्तराखंड के विकास और मजबूती के लिए बनाया गया है. इस संगठन के गठन को सरकार पर एक तरह का दबाव डालने के तौर पर भी देखा जा रहा है| संगठन के सभी पूर्व विधायक दिसंबर महीने में एक बड़ा सेमिनार करने जा रहे हैं|

इस संगठन के बनने से कयास लगाये जा रहे हैं कि क्या क्या उत्तराखंड की राजनीति में तीसरा मोर्चा बनने जा रहा है या फिर इस संगठन का मकसद सरकार के साथ अपने-अपने संगठन यानी बीजेपी और कांग्रेस पर कोई दबाव बनाने का है| बीजेपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री लाखी राम जोशी को संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया है वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक भीम लाल आर्य को सचिव बनाया गया है|

हालांकि संगठन का यह दावा है कि उनका यह संगठन राजनीतिक संगठन नहीं है, यह संगठन राज्य सरकार को अपने अनुभव के आधार पर सलाह देगा ताकि उत्तराखंड का न सिर्फ विकास हो बल्कि आर्थिक तौर पर भी उत्तराखंड मजबूत हो| ‘उत्तराखंड पूर्व विधायक संगठन’ के अध्यक्ष बीजेपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री लाखीराम जोशी ने कहा कि उनके संगठन में सभी पूर्व विधायक दलगत राजनीति से उठकर उत्तराखंड का विकास चाहते हैं इसलिए संगठन बनाया गया है|

भले ही पूर्व विधायक यह दावा कर रहे हों कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति और विकास के लिए उन्होंने संगठन बनाया है लेकिन सच तो ये है कि अपनी पार्टी में हो रही उपेक्षा के चलते यह सभी पूर्व विधायक एक छत के नीचे आए हैं ताकि राजनीतिक तौर पर एक अप्रत्यक्ष रूप से सरकार के साथ अपनी-अपनी पार्टी पर दबाव बनाया जा सके| सबसे बड़ी बात ये है कि इस संगठन में कई ऐसे पूर्व विधायक हैं जिनके पास बीजेपी और कांग्रेस में प्रदेश स्तर के पद भी हैं|

पूर्व विधायकों का कहना है कि प्रदेश में जो हालात है वो ठीक नहीं है| भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ रहा है, अफसरशाही लगातार हावी होती जा रही है| इन हालातों पर नाराजगी भी पूर्व विधायकों द्वारा इस संगठन के गठन की एक बड़ी वजह है. ऐसे में कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का कहना है कि प्रदेश के विकास के लिए हम सब एकजुट हुए हैं तो वहीं बीजेपी के पूर्व विधायक केदार सिंह रावत भी यही दावा करते हुए नजर आ रहे हैं|

सभी पूर्व विधायकों ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के आवास पर जाकर मुलाकात भी की| इस दौरान उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि वे सब एक संगठन बनाना चाहते हैं और इस संगठन का काम उत्तराखंड के विकास और आर्थिक स्थिति को बढ़ाना है| इसके साथ ही अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में भी विकास करना है| वहीं विधानसभा खंडूरी ने कहा कि मैंने इन सभी पूर्व विधायकों को कहा है कि वे ऐसी संस्था बनाएं जो प्रदेश के विकास के लिए काम करे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।