“रामगढ़ के नन्हें वैज्ञानिकों ने सीखा प्रकृति का गहन अवलोकन”

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में “प्रकृति लेखन के माध्यम से विज्ञान संप्रेषण” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। AASHVI फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में कक्षा 5 के 23 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यशाला में विद्यार्थियों को प्रकृति का गहन अवलोकन करने और उसे सरल तरीके से लिखने की कला सिखाई गई। डॉ. अदिति चौहान ने संज्ञानात्मक कौशल पर आधारित एक रोचक सत्र संचालित किया, जबकि डॉ. आशीष रतूड़ी ने खगोल विज्ञान पर जानकारी दी।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने AASHVI टीम और UCOST का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के समग्र विकास में सहायक होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *