रोड सेफ्टी ऑडिट में खुले कई राज, तीव्र मोड़-ओवर स्पीड सहित दुर्घटनाओं की ये निकलीं वजहें

उत्तरकाशी बस हादसा: डामटा में यमुनोत्री नेशनल हाईवे 123 पर हुई सड़क दुर्घटना का सेफ्टी ऑडिट करने आई टीम ने तीव्र मोड़ पर ओवर स्पीड को हादसे का प्रमुख कारण माना है। वाहनों का भारी दबाव होने के बावजूद सड़क का पर्याप्त चौड़ा न होना और क्रैश वैरियर की कमी को सड़क सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर खामी माना गया है।

घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद टीम बुधवार को वापस नई दिल्ली लौट गई है। यह टीम अब इस हादसे वाले स्थान को लेकर जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को देगी और उसके बाद इस संदर्भ में आगे की कार्रवाई होगी। विदित है कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने सेव लाइफ फाउंडेशन की तीन सदस्यीय टीम को डामटा हादसे का सेफ्टी ऑडिट करने के लिए भेजा था।

यह टीम घटनास्थल का दौरा करने के बाद वापस लौट गई है। सूत्रों ने बताया कि टीम ने हादसे वाले स्थल का निरीक्षण करने के बाद प्राथमिक तौर पर दुर्घटना के लिए तीखे मोड़ पर ओवर स्पीड होने की आशंका जताई है। साथ ही वाहनों के दबाव को देखते हुए सड़क के पर्याप्त चौड़ा न होने और सड़क के किनारे क्रैश वैरियर न होने को भी गंभीर खामी माना है।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय अधिकारियों ने टीम को बताया कि दुर्घटना स्थल पर पूर्व में भी दो बड़े हादसे हो चुके हैं।  हालांकि टीम की ओर से अभी तक अंतिम रूप से रिपोर्ट तैयार नहीं की गई है और राज्य के अफसरों को इस संदर्भ में कोई जानकारी भी नहीं दी गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता राजेश पंत ने टीम की ओर से दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किए जाने की पुष्टि की है।

इधर लोनिवि के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने बताया कि टीम रोड सेफ्टी ऑडिट करने के बाद वापस लौट गई है और अब अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को ही सौंपेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।