केदारनाथ नाम से किसी दूसरे मंदिर का निर्माण नहीं किया जाएगा : सीएम धामी – Nikhil Chetna

केदारनाथ नाम से किसी दूसरे मंदिर का निर्माण नहीं किया जाएगा : सीएम धामी

देहरादून : चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के आह्वान पर दिल्ली में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति के निर्माण का विरोध कर रहे तीर्थ पुराहितों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया है। केदार सभा के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि केदारनाथ नाम से किसी दूसरे मंदिर का निर्माण नहीं होगा। इसके बाद तीर्थ पुरोहितों ने केदारनाथ धाम में सभा कर आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की।

इस बीच दिल्ली में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति बनवा रहे श्री केदारनाथ धाम दिल्ली ट्रस्ट के संस्थापक सुरेंद्र रौतेला ने कहा कि धाम के नाम को लेकर अगर किसी को कोई आपत्ति है तो वह इसे बदलने को तैयार हैं। इससे पहले दोपहर में तीर्थ पुरोहितों ने अपनी मांग को लेकर चारों धाम में प्रदर्शन किया।

तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री से स्पष्ट कहा कि केदारनाथ नाम पर दूसरा मंदिर बनता है तो विरोध में आंदोलन के साथ जरूरत पड़ने पर न्यायालय की शरण भी ली जाएगी। दिल्ली में मंदिर बनवा रहे श्री केदारनाथ धाम दिल्ली ट्रस्ट के संस्थापक सुरेंद्र रौतेला ने देहरादून में पत्रकारों को बताया कि प्रदेश का मुखिया होने के नाते मुख्यमंत्री धामी को पिछले दिनों मंदिर के भूमिपूजन के लिए दिल्ली बुलाया गया था। लेकिन, उत्तराखंड सरकार की ओर से मंदिर निर्माण में किसी भी तरह का सहयोग नहीं दिया गया है। इससे पूर्व, केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति को लेकर तीर्थ पुरोहितों ने केदारनाथ के साथ ही बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि दिल्ली में केदारनाथ धाम के नाम से मंदिर बनाया जाना पूरी तरह गलत और परंपरा के विरुद्ध है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।