पंजाब हमारे भारत की पहचान है, ये हमारे गुरुओं की पवित्र भूमि है : पीएम मोदी – Nikhil Chetna

पंजाब हमारे भारत की पहचान है, ये हमारे गुरुओं की पवित्र भूमि है : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के होशियारपुर में अपनी आखिरी रैली  की. लोक सभा चुनाव-2024 के लिए सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग 1 जून को होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब हमारे भारत की पहचान है, ये हमारे गुरुओं की पवित्र भूमि है. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि अयोध्या में राम जन्मस्थान के लिए पहली लड़ाई सिखों ने ही लड़ी.

पीएम ने कहा, आज देश में आकांक्षाएं नई हैं, आज देश में उम्मीदें नई हैं, आज देश में आत्मविश्वास नया है. दशकों बाद ऐसा समय आया है, पूर्ण बहुमत वाली केंद्र सरकार ​हैट्रिक लगाने जा रही है. इसकी सबसे बड़ी वज​ह है ‘विकसित भारत’ का सपना. आज हर भारतीय ‘विकसित भारत’ के सपने के साथ ए​करूप हो गया है और इसलिए हर देशवासी हमें आशीर्वाद दे रहा है.

उन्होंने कहा, जनता जर्नाधन ने मोदी सरकार बनाने का फैसला कर लिया है. मोदी सरकार हैट्रिक लगाने जा रही है. 21वीं सदी भारत की सदी होगी.प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को दमदार सरकार चाहिए. दमदार सरकार जो दुश्मन के छक्के छुड़ा दे.

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने रोडमेप तैयार कर लिया है. अगले 5 साल में कौन से बड़े निर्णय लिए जाएंगे, वो भी तय कर लिया गया है. 125 दिन का रोडमेप तैयार है. प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं काशी का सांसद हूं. आप जब भी काशी आए तो आप मेरे मेहमान हैं और मैं मेहमानवाजी में कोई कमी नहीं रखता हूं.

पीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में रविदास के मंदिर के शिलान्यास का सौभाग्य मुझे ही मिला था. हमने अयोध्या में प्रभु राम का मंदिर तो बनाया है. राम मंदिर तो बना, लेकिन हमने आपकी सुविधा के लिए महर्षि वाल्मिकी एयरपोर्ट बनाया. इसी तरह मेरी इच्छा है कि आदमपुर एयरर्पोट का भी नाम गुरु रविदास के नाम पर रखा जाए. सरकार बनने पर इसपर अमल किया जाएगा.

पीएम ने कहा कि इंडिया गठबंधन की स्वार्थ की राजनीति ने देश का काफी नुकसान किया. वोट बैंक को लेकर इंडिया गठबंधन CAA का विरोध कर रहा है. वे वोट बैंक के लिए राम मंदिर का विरोध करते रहे. विपक्ष धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है. इन्होंने इमरजेंसी में संविधान का गला घोंट दिया था. 84 के दंगो में सिखों के गले में टांयर बाधकर जलाया जा रहा था.

पीएम मोदी ने कहा कि दलितों-पिछड़ों का आरक्षण कोई नहीं ले सकेगा. आरक्षण को लेकर इंडिया गठबंधन के इरादे खतरनाक हैं. वे दलितों और पिछड़ों का आरक्षण छिनकर सिर्फ मुसलमानों को देना चाहते हैं. कांग्रेस भ्रष्ट्राचार की जननी है. ऐसा लगता है कि कांग्रेस भ्रष्ट्राचार में डबल पीएचडी कर ली है. प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार करते-करते 60 साल लगे. दिल्ली के शराब घोटाले को पूरी दुनिया जान चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।