अनाज लदे ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दंपति सहित दो बच्चियों की मौत

लखनऊ:  प्रदेश के पीलीभीत जनपद में रव‍िवार को सड़क हादसे में माता प‍िता सह‍ित दो मासूम बच्‍च‍ियों की मौत हो गई. हादसा जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में हुआ. जहां ट्रक की टक्‍कर मोटरसाइकिल सवार माता-पिता और दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को जब्त कर आरोपी चालक को हिरासत में ले​ लिया है़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताया है.उन्होंने मृतकों के प्रति अपने संवेदना व्यक्त की है.

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव परेवा अनूप निवासी पीतमराम अपनी पत्नी ईश्वरी देवी और पांच वर्षीय बेटी नंदिनी व डेढ़ साल की रूबी को साथ लेकर मोटरसाइकिल से जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव सुसियार गए थे. वहां से पूरा पर‍िवार साढ़ू मुकेश कुमार के परिवार में एक मरीज को देखने चला गया. रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे पीतमराम मोटरसाइकिल से ही पत्नी और दोनों बच्चों के साथ वापस घर लौट रहे थे. पीलीभीत-बीसलपुर रोड पर बरखेड़ा कस्बे के निकट नोबल गन्ना क्रेशर के साथ अनाज लदे एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पर सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए. ट्रक इन सभी को कुचलता हुआ आगे निकल गया. हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई.

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना फोन से पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. इस बीच चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल चालक ने हेलमेट पहन रखा था. लेकिन, जब ट्रक का पहिया उसके सिर से लगा तो हेलमेट चकनाचूर हो गया. घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक पीएम त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक को जब्त कर आरोपी चालक को हिरासत में ले​ लिया गया है. शवों को पोस्टर्माटम के लिए भेजा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।