08 वर्षों से चिकित्सालय में नही था सफाई कार्मिक डीएम ने मौके पर दी स्वीकृति – Nikhil Chetna

08 वर्षों से चिकित्सालय में नही था सफाई कार्मिक डीएम ने मौके पर दी स्वीकृति

देहरादून दिनांक 24 फरवरी 2025 :  मा मुख्यमंत्री जी त्यूणी क्षेत्र में भ्रमण के उपरान्त डीएम संविन बसंल ने आज त्यूणी में डेरा लगाकर कई समस्याओं का मौके पर निस्तारित किया। डीएम ने स्वास्थ्य केन्द्र त्यूणी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिए तथा मौके पर कई समस्याओं का निस्तारण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में कई सुविधाओं की मौके पर अनुमति दी। चिकित्सालय में महिला चिकित्सक लाने हेतु क्लास बी(उच्चीकरण) हेतु उनकी ओर से शासन को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश सीएमओ को दिए।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड मशीन यूपीएस न होने एवं कई कमियां उनके आने के बाद संज्ञान में आने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि जो कमियां पाई गई हैं, तथा उपकरण की जरूरत है तत्काल फाइल पर स्वीकृति लें. उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि करोडो रू0 के बजट की व्यवस्था की गई है, अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को समझे और स्वयं निरीक्षण करते हुए चीजे प्रस्तावित करें।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना तथा चिकित्सकों एवं कार्मिकों से चिकित्सालय में आवश्यकताओं एवं मांग के संबंध में जानकारी ली। चिकित्सालय में उपकरण एवं अन्य कमिया हैं तो उसे पूरा किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य त्यूणी के लिए नई अल्ट्रासाउंड मशीन एक्स-रे मशीन की स्वीकृति प्रदान करते हुए तत्काल स्थापित करने के निर्देश दिए। वहीं डीएम ने चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट को माह में दो बार बैठने के निर्देश दिए। चिकित्सालय में अभी मसूरी से माह में 01 दिन ही रेडियालाॅजिस्ट बैठते हैं तथा अल्ट्रªसाउंड की लम्बी लिस्ट, फेहरिस्त और क्षेत्रवासियों की समस्या को समझते हुए डीएम रेडियोलाॅजिस्ट को 15-15 दिन चिकित्सालय में मसूरी से रोस्टरवार ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। तथा चिकित्सालय के उच्चीकरण के लिए शासन को उनकी ओर से प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को देते हुए वर्तमान में चिकित्सालय को बी ग्रेड में करने की अनुमति दी। चिकित्सालय में साफ-सफाई के साथ ही वार्ड में व्यवस्थित सुविधाएं शौचालय, बैडसीट, उपरकण बढाने के निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सालय में शौचालय के जीर्णोद्धार को तत्काल स्टीमेेट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
साथ ही 06 इलैक्ट्रªक केटल, 15 रूम हीटर क्रय करने, गीजर क्रय करने के साथ ही समुचित व्यवस्थाओं को सुगम बनाने के निर्देश दिए, जिससे प्रसव के दौरान महिलाओं की सुविधा बढेंगी। प्रसव कक्ष बढाने के साथ ही 02 से 04 बैड बढाने के निर्देश दिए। चिकित्सालय में सुविधाओं के अभाव के बाद भी व्यवस्थाओं को ठीक प्रकार से संचालित करने पर डीएम ने चिकित्सकों, एएनएम तथा पैरामेडिक स्टाॅफ राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित कराने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।