टोंस नदी के दोनों ओर होगा घाटों का निर्माण : सतपाल महाराज – Nikhil Chetna

टोंस नदी के दोनों ओर होगा घाटों का निर्माण : सतपाल महाराज

देहरादून। हनोल से ठडियार (पबासिक महासू महाराज) तक नई सड़क का निर्माण और सौंदर्यकरण के साथ-साथ हनोल और ठडियार स्थित टोंस नदी के दोनों ओर घाटों का निर्माण किया जायेगा।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को गढ़ी कैंट स्थित पर्यटन विकास परिषद के सभाकक्ष में हनोल स्थित महासू महाराज के मास्टर प्लान की समीक्षा करने के साथ-साथ पर्यटन, लोक निर्माण और सिंचाई विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कही।

समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने पीडब्ल्यूडी, सिंचाई और पर्यटन विभाग के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए हालोल के मास्टर प्लान की समीक्षा के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग से वहां पर किए जाने वाले कार्यों के लिए अधिकारियों को अलग-अलग निर्देश दिए। समीक्षा के बाद उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा हनोल से ठडियार (पबासिक महासू महाराज) तक लगभग 1.5 किमी नई सड़क का निर्माण और सौंदर्यकरण और ठडियार में पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग द्वारा गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस से खट्टल तक संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य को भी स्वीकृति दी गई है। सड़कों के किनारों को चौड़ा करने, साइन बोर्ड व्यवस्थित ढंग से लगाने और यात्रा मार्गों पर शौचायलयों के निर्माण के भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

श्री महाराज ने बैठक के पश्चात जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए हनोल महासू देवता मंदिर से लेकर ठडियार (पबासिक महासू महाराज) झूला पुल तक भू-कटाव रोकने के लिए मृदा स्थिरीकरण और संरक्षण कार्य के निर्देश देने के अलावा हनोल और ठडियार स्थित टोंस नदी के दोनों ओर घाटों के निर्माण के भी निर्देश दिए हैं।

समीक्षा बैठक में पर्यटन विभाग के एसीईओ अभिषेक रोहिल्ला, फाइनेंस कंट्रोलर जगत सिंह चौहान, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता राजेश शर्मा, सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता सुभाष पांडे, अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार के साथ-साथ कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।