जिलाधिकारी सविंन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने लाइब्रेरी चौक मसूरी में विंटर लाईन कार्निवाल, 2024 को झंडी फहराकर व गुब्बारे उड़ाकर शुभारम्भ किया – Nikhil Chetna

जिलाधिकारी सविंन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने लाइब्रेरी चौक मसूरी में विंटर लाईन कार्निवाल, 2024 को झंडी फहराकर व गुब्बारे उड़ाकर शुभारम्भ किया

मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल का किया रंगारंग शुभारंभ

मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल का डीएम, एसपी ने किया शुभारंभ

डीएम एसपी ने शटल सेवा, गोल्फ कार्ट, कैटल कैचर, सिटी बस, स्काई लिफ्ट का हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया।

डीएम, एसएसपी ने गढवाल टैरेस पर फूड फेस्टिवल का शुभारम्भ किया तथा अन्य अतिथियों के साथ फूड स्टाल का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज बहुत ही खुशी एवं हर्ष उल्लास का दिन है कि हम प्रीमियम टूरिज्म को प्रमोट कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि ब्रांड मसूरी इकोलॉजिकल, लेजर्ड, कल्चरल डेस्टिनेशन है। डीएम ने कहा कि कोई भी नई शुरुआत की जाती है वह जनमानस के हित के लिए ही की जाती है और इसका असर सभी पर किसी न किसी रूप में पड़ता है।

यह सब विभागों की टीम भावना तथा जनमानस के सहयोग से ही संभव हो पाया है, हम किस प्रकार से अपनी कर्मस्थली जन्मस्थली को केवल आर्थिक रूप से ही नहीं बल्कि अपने सुझाव व सहयोग से कैसे प्रमोट कर आगे बढ़ा सकते हैं इसके लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है ।
बदलाव एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है हमें तकनीक के साथ ब्रांड मसूरी को कैसे आगे बढ़ाना है इसका प्रयास हम सब का रहेगा।
उन्होंने स्थानीय व्यापारियों स्टेकहोल्डर्स तथा जनमानस से इस भव्य आयोजन में सहयोग की अपेक्षा की ताकि यहां जो भी पर्यटक आए वह वह हमारे जनपद तथा राज्य के प्रति एक अच्छा संदेश लेकर जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि मसूरी विंटर लाइन कार्निवल में इस वर्ष की गई नई शुरुआत से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस को मदद मिलेगी. यह व्यवस्था जो बनाई गई है आने वाले समय में से और बढ़ाई जाएंगी, जो भी कमियां सामने आयेंगी स्थानीय के सुझाव से उसे दूर करते हुए बेहतर व्यवस्थाएं बनाई जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने मसूरी विंटर लाइन कार्निवल की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2013 में उत्तराखंड में आई भीषण आपदा के बाद राज्य में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने तथा स्थानीय व्यापारियों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल का आयोजन किया गया था । तभी से प्रतिवर्ष दिसंबर में अंतिम सप्ताह में मसूरी विंटर लाइन कार्निवल आयोजित किया जा रहा है। आज दसवें विंटर्लिन कार्निवाल का शुभारंभ किया गया है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, सेवानिवृत्ति आईजी एम त्रिपाठी , अपर नगर आयुक्त वीर सिंह विद्यालय, एसडीम गौरव चटवाल, हरि गिरी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, संजय अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अपर्णा बहुगुणा सहित संबंधित अधिकारी कार्मिक सहित स्थानीय जनमानस पर्यटक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।