जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का किया गया आयोजन

देहरादून दिनांक 02 दिसम्बर 2024 :  जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 96 शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतों में भूमि संबंधी शिकायत, भूमि कब्जा, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, मुआवजा दिलाने, आपसी विवाद, नगर निगम, पर्यटन, महिला कल्याण, सड़क निर्माण हेतु वन भूमि चिन्हित करने आदि शिकायत प्राप्त हुई। आज वरिष्ठ नागरिकों सहित पर्यटन विभाग, नगर निगम, वन विभाग, पुलिस, नगर निगम बाल विकास आदि विभागों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने वरिष्ठ नागरिकों को बैठाकर से उनकी शिकायतें इत्मिनान से सुनते हुए अधिकारियों को वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का निस्तारण हेतु विशेष प्रयास करें ताकि वरिष्ठ नागरिकों को भटकना न पड़े।
जनता दर्शन/जनसुनवाई में हरिपुर ऋषिकेश निवासी एक बुजुर्ग ने अपने शिकायती में बताया कि भू-माफिया द्वारा उनकी भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है, जिस पर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को कार्यवाही के निर्देश दिए। तहसील सदर अन्तर्गत ग्राम सलान में सरकारी भूमि को खुर्दबुर्द करने की शिकायत पर उपजिलाधिकारी सदर को निरीक्षण करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए। चन्द्रबनी निवासी एक व्यक्ति द्वारा शिकायत की गई की क्षेत्र में उनकी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है, जिस पर तहसीलदार सदर को जाचं रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वहीं एक महिला आन्दोनकारी द्वारा चिन्हित सक्रिय आन्दोलनकारी के आवेदन पर कार्यवाही लम्बित होने की शिकायत पर प्रभारी अधिकारी कलेक्टेªट को आवेदन लम्बित होने कारण सहित 03 दिन के भीतर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
चकराता विकासखण्ड के ग्राम पंचायत खारसी में गंगासू में क्यारियों तथा नहरों में 23 वर्षो से मलबा पड़ा है सिंचाई विभाग द्वारा निस्तारण नही किया गया, जिसको गंभीरता से लेते हुए सिचंाई विभाग के अधिकारियों को जाचं अख्या प्रस्तुत करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए। वंही जाखन विकासनगर निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 16 अगस्त 2023 में आई आपदा में मकान क्षतिग्रस्त हो गया तथा अभिलेखों में उनके पति का नाम अंकित नही हुआ है, जबकि आपदा प्रभावितों को पट्टा दिया जहा रहा है, उनका नाम अभिलेखों में दर्ज करने हेतु आवेदन किया गया है अभी तक कार्यवाही नही हुई, जिसपर जिलाधिकारी ने आज अभिलेखों में नाम दर्ज कर आदेश जारी करने के निर्देश दिए। चामासारी निवासियों द्वारा बर्लोंगंज-चामासारी मोटर मार्ग निर्माण के सम्बन्ध में वन विभाग अन्तर्गत आने वाली भूमि चिन्हिकरण की कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया जिस पर प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जया बलूनी, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित सम्बन्धित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।