सतपाल महाराज ने केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की जीत पर प्रसन्नता जताई

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ विधानसभा और उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली विजय के साथ-साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को मिली प्रचंड जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस जीत को प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के साथ-साथ सनातन की जीत बताया है।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल को मिली जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की धामी सरकार की नीतियों के साथ-साथ देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत बताया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भाजपा को मिली कामयाबी पर खुशी जताते हुए महाराष्ट्र में महायुति को मिली प्रचंड जीत पर खुशी जाहिर करते हुए इस जीत को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजीत पंवार और भाजपा कार्यकर्ताओं सहित महाराष्ट्र की जनता की जीत बताया है।

श्री महाराज ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में जनता ने भाजपा को जीता कर कांग्रेस के झूठ का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को जीताकर एक बार पुनः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति विश्वास व्यक्त किया है‌।

श्री महाराज ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को मिली प्रचंड जीत सनातन विरोधियों के मुंह पर करारा तमाचा है। महाराष्ट्र की जनता ने इस चुनाव में कांग्रेस को आइना दिखाने के साथ-साथ उद्धव ठाकरे और शरद पवार को भी ज़मीन दिखा दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।