जिला कारगर में जल्द होगी पैथ लैब की सुविधा, स्पेशल मॉनिटर ने जेलर से सीएमओ को पत्र लिखकर पैथ लैब स्थापित करने के दिए निर्देश

देहरादून,21 सितंबर : आज सुद्धोवाला स्थित जिला कारागार का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर श्री बालकृष्ण गोयल ने निरीक्षण किया।यहां उन्होंने कारागार में निवासरत महिला और पुरुष बंदियों का हालचाल जानने के साथ ही उनसे जेल में दी जा रही सुविधाओं और जेल प्रसाशन के व्यवहार के बारे में जाना।इस दौरान महिला बंदी रक्षकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत कराया।उन्होंने सभी बंदीरक्षकों से कहा कि जीवन मे हम से जो गलती हो गई है अब उस पर पछताने से कोई लाभ नही बल्कि अपनी गलती से सबक सीखते हुए आगे जब आप सभी यहां से बाहर निकले तो किस प्रकार से बेहतर समाज का निर्माण करे इस और कार्य करने की अपनी धारणा को विकसित करें।

उन्होंने इस अवसर पर रसोई गृह का निरीक्षण भी किया।जहां बंदीरक्षकों ने कारागार में उपलब्ध कराए जा रहे भोजन पर संतुष्टि व्यक्त की।उन्होंने कारागार में उपस्थित चिकित्सकों से व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली।जिस पर उन्हें बताया गया कि यहां पर पैथ लैब ना होने से काफी परेशानी होती है।ऐसे में उन्होंने उपस्थित जेलर को मुख़्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर पैथ लैब स्थापित किए जाने के निर्देश दिए।वहीं उन्होंने सभी कैदियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच करने के भी निर्देश दिए।साथ ही जेल के नोनिहालो को मुख़्य धारा में लाने के लिए उन्हें नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजने के लिए भी निर्देशित किया।कहा कि नौनिहाल हमारे समाज का भविष्य हैं ऐसे में उन्हें बेहतर शिक्षा प्राप्त हो ताकि आने वाले समय मे वह एक बेहतर समाज का निर्माण करें।

इस अवसर पर डीआईजी जेल श्री दधिराम जी,जेलर श्री पवन कुमार कोठारी जी,बीडीओ (रायपुर)श्री परशुराम सकलानी जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।