नगर निगम उपलब्ध कराएगा स्वास्थ्य विभाग को फागिंग और दवा छिड़काव मशीनें

देहरादून दिनांक 13 सितम्बर 2024 :  जिलाधिकारी सविन बसंल ने देर सायं ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में डेंगू नियंत्रण की समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि डेंगू की रोकथाम हेतु प्रभावी सर्विलांस करने तथा कार्याें की मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने दवा एवं फॉगिंग की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को देते हुए फॉगिंग और दवा छिड़काव की मशीने स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नगर निगम ऋषिकेश के अधिकारियों ने फॉगिंग मशीन की कमी बताई जिस पर जिलाधिकारी ने मशीनें दोगुनी करने के निर्देेश देते हुए कहा कि इस कार्य में धन की कोई कमी नही होने दी जाएगी। नगर निगम ऋषिकेश को मशीने बढाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय का ब्लड बैंक न होने पर हैरानगी जाहीर करते हुए अधिकारियों को जिला चिकित्सालय का अपना ब्लड बैंक धरातल पर लाने की तत्काल कवायद शुरू करने के निर्देश दिए। चिकित्यालय का अपना ब्लड बैंक होने से मरीजों का इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर, ज़िला समाज कल्याण अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संयुक्त सर्वेक्षण कर भूमि और फंड्स की उपलब्धता सहित ब्लड बैंक व्यवहार्यता परीक्षण कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में हिदायत दी कि कमरों के भीतर बैठक और समन्वय करने से काम नहीं चलेगा बल्कि सरकारी मशीनरी को फील्ड में उतारना होगा तथा अधिकारियों को मॉनिटरिंग के साथ ही स्वयं एवं अपने-अपने अधीनस्थ कार्मिकों के कार्याें का मूल्यांकन करना आवश्यक है।

डेंगू से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या एवं शिकायत तथा चिकित्सकीय परामर्श के लिए टोल फ्री नंबर 18001802525 पर संपर्क किया जा सकता है। सफाई तथा अन्य शिकायतों के लिए नगर निगम और आपदा कंट्रोल रूम के नंबर जारी, लैंडलाइन नंबर 0135 2652571, मोबाइल नंबर 9084677355, 9259412340 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।