पीएनबी ने अपनी व्हाट्सएप बैंकिंग सेवाओं में नए फीचर्स जोड़े

देहरादून- 27 अगस्त 2024: पंजाब नैशनल बैंक, सार्वजनिक क्षेत्र में देश के प्रमुख बैंक, ने अपने व्हाट्सएप बैंकिंग सेवाओं में दो नए फीचर्स पेश करते हुए अपनी सेवाओं को और उन्नत किया है, जिसके द्वारा ग्राहक सीधे व्हाट्सएप के जरिए अपने खाते का विवरण और ब्याज प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ये नए फीचर्स पीएनबी के व्हाट्सएप बैंकिंग के जरिए उपलब्ध गैर-वित्तीय सेवाओं के बढ़ते चलन को मजबूत करता है, जिसमें बकाया राशि पूछताछ, मिनी स्टेटमेंट, चेक बुक अनुरोध, आपातकालीन सेवाओं के अलावा और भी बहुत कुछ शामिल है। यह पहल अपने ग्राहकों को सुरक्षित, सुलभ और सुविधाजनक डिजिटल बैंकिंग समाधान प्रदान करने के लिए PNB की निरंतर प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

दो अतिरिक्त फीचर्स में शामिल हैं :

* खाता विवरण डाउनलोड: इसमें ग्राहक अपने खाते के पिछले सप्ताह, पिछले महीने या एक नियत तिथि सीमा (90 दिनों तक) के लिए अपना खाता विवरण डाउनलोड करना चुन सकते हैं। खाता विवरण व्हाट्सएप पर पासवर्ड से सुरक्षित पीडीएफ के रूप में दिया जाएगा।

* ब्याज प्रमाणपत्र डाउनलोड: ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुसार वित्तीय वर्ष के लिए आवास ऋण, शिक्षा ऋण या जमा खातों के लिए अपना ब्याज प्रमाण पत्र डाउनलोड करना चुन सकते हैं। ब्याज प्रमाण पत्र व्हाट्सएप पर पासवर्ड से सुरक्षित पीडीएफ के रूप में दिया जाएगा।

इन नयी सेवाओं अथवा किसी भी अन्य पीएनबी व्हाट्सअप बैंकिंग सेवाओं के लिए ग्राहक +91-9264092640 पर हाय या हैलो लिखकर और खाता संबंधित सेवाओं का चयन कर वार्तालाप की शुरूआत कर सकते हैं।

पीएनबी व्हाट्सअप बैंकिंग सेवाओं संबंधी और अधिक जानकारी हेतु कृपया https://www.pnbindia.in पर विजिट करें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।