बीजेपी प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री का भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रुद्रप्रयाग: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम रूद्रप्रयाग पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया, इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करने के बाद पत्रकारों से वार्ता भी की। बाद में भाजपा जिला कार्यालय का निरीक्षण कर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत फलदार वृक्षों का रोपण किया।

प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री ने बद्रीनाथ विस उपचुनाव को लेकर कहा कि यह चुनाव बद्रीनाथ की जनता के लिए है। जनता का मन बद्रीनाथ के विकास के लिए है, और जनता भाजपा का प्रत्याशी ही चुनेगी। साथ ही मंगलोर में भी भाजपा ही विजयी होगी। कहा कि कांग्रेस दल के अंदर भगदड़ मचने के कारण विधायक को त्यागपत्र देना पड़ा। कहा कि पीएम मोदी ने कहा है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। सरकार उसी सपने को साकार करने को लेकर विकास कार्यों की नीतियां बना रही है। जिसके चलते केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य व बद्रीनाथ धाम को मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जा रहा है। कहा आयुष्मान कार्ड, हर घर नल हर घर जल जैसी महत्वाकांक्षी योजना का लाभ जनता को मिल रहा है। देश में बेघरों को घर दिए जा रहे हैं, अभी तक 4 करोड़ घर दिए जा चुके हैं, साथ ही तीन करोड़ लोगों को और घर दिए जाने हैं। कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के सम्मान में उन्हें आरक्षण देने का कार्य किया है। इसके साथ ही उत्तराखंड के विकास के लिए ऑल वेदर रोड और रेलवे जैसे विकास कार्य मील का पत्थर साबित होंगे।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पवार, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, नगर मंडल अध्यक्ष पार्वती गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष अरुण चमोली, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, भाजयुमो गढ़वाल संयोजक विकास डिमरी, भाजयुमो प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी पंकज कप्रवान, खाकरा मंडल अध्यक्ष शशी नेगी, रुद्रप्रयाग ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह बिष्ट, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरवीर सिंह रावत, नगर मंडल के महामंत्री भूपेंद्र सिंह बिष्ट व दिगम्बर रमलवान, नगर मंडल कोषाध्यक्ष चंद्र मोहन सेमवाल

नगर मंडल उपाध्यक्ष मंजू धरवाण , महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष विमला गोस्वामी , नगर मंडल के बुद्धि बल्लभ ममगाईं आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।