फौजी के प्यार में धोखा खाई युवती ने की आत्महत्या!!!

फौजी से प्यार में धोखा पाकर उत्तराखंड जल विद्युत निगम लि. (यूजेवीएनएल) की संविदा कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। दो साल पहले दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर प्यार हुआ और बात शादी के वादों तक पहुंच गई। इस बीच सैन्यकर्मी का रिश्ता कहीं और हो गया।घटना के दिन वह छुट्टी लेकर युवती से मिलने आया था। इस दौरान उसने रिश्ता खत्म करने की बात कही थी। इससे आहत होकर युवती ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने आरोपी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि घटना 29 अगस्त की है। आकांक्षा मैंदोला पुत्री नागेंद्र प्रसाद मैंदोला निवासी यमुना कॉलोनी यूजेवीएनल में संविदा पर काम करती थी। उस दिन वह दोपहर एक बजे छुट्टी लेकर घर जाने के लिए कहकर निकल गई। शाम तक जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो युवती के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई गई। लोकेशन के आधार पर पुलिस कौलागढ़ क्षेत्र में एक हाईटेंशन लाइन के टावर तक पहुंची। यहां युवती का शव पड़ा मिला। उसकी पहचान नागेंद्र मैंदोला ने अपनी बेटी आकांक्षा के रूप में की। युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने टीमें बनाकर जांच शुरू की। पता चला कि उसके मोबाइल पर एक नंबर से 60 से 70 बार कॉल आई है। इस नंबर से कई दिनों तक कॉल आई। यह नंबर पपेंद्र सिंह निवासी मौगी, कैंपटी, जिला टिहरी गढ़वाल का निकला। पता चला कि वह आर्मी के कोर ऑफ  सिग्नल जयपुर में तैनात है और इन दिनों छुट्टी पर आया है। पुलिस ने तत्काल उसे टिहरी पहुंचकर हिरासत में ले लिया। उससे थाने लाकर पूछताछ हुई तो सारी कहानी खुल गई। उन्होंने बताया कि मुकदमे को अब आत्महत्या के लिए उकसाने में तरमीम कर दिया गया है।  पुलिस पूछताछ में उसने बताया की आकांक्षा और उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर दो साल पहले हुई थी। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों ने शादी का वादा भी कर लिया। मगर, नवंबर 2021 में उसका किसी और के साथ रिश्ता तय हो गया। इसके बाद वह आकांक्षा से दूरी बनाने लगा। घटना के दिन भी वह उसे समझाने आया था। वह उसे बिंदाल पुल के पास मिला और किराये के स्कूटर पर बैठाकर घुमाने ले गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।