पोषण माह के तहत मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में अंतर विभागीय बैठक का आयोजन

आज 1 सितम्बर 2022 को पोषण माह के तहत मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में अंतर विभागीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने जनपद के चिन्हित कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों को स्वेच्छा से स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के साथ समन्वय कर, पोषण दूतों के माध्यम से आगामी 6 माह में सामान्य श्रेणी में लाने हेतु, तीनों विभागों को निदेर्शित किया गया।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को स्वेच्छा से ‘‘पोषण दूत‘‘ बनकर, इस नवीन पहल से जुड़कर एक बच्चे को कुपोषण मुक्त करने के इस अभियान से जुड़ने के लिए आवाहन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने अभियान से जुड़ने वाले प्रत्येक कार्मिक को किसी भी दबाव न आने को कहा, बल्कि अपनी स्वेच्छा से अभियान में जुड़ने की अपील की गई है। ताकि आप सभी के सहभागिता से हम एक-एक बच्चे को कुपोषण मुक्त कर सकते है।
कहा कि इस अभियान के तहत अतिकुपोषित बच्चों को बाल रोग विशेषज्ञ व डाक्टर एवं कुपोषित बच्चों को प्राइमरी स्कूल के अध्यापकों द्वारा सामान्य श्रेणी में लाने हेतु प्रयास किये जाएगें। जिसकी समय-समय पर मानीटरिंग बाल विकास विभाग द्वारा की जायेगी। उन्होंने कहा कि कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने वाले पोषण दूतों को ब्लाक, जिले एवं राज्य स्तर पर सम्मानित किया जायेगा।

बाल विकास विभाग द्वारा चिन्हित कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों की सूची शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई है। साथ ही पोषण माह में बाल विकास विभाग को प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके लिए विभाग द्वारा साप्ताहिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में उप चिकित्साधिकारी डा0 यू0एस0 चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी डा0 अखिलेश कुमार मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी (माध्यमिक) राजेन्द्र रावत, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट व समस्त परियोजनाओं के बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।